ट्रंप ने AI-जनरेटेड ‘कमांडर इन चीफ’ तस्वीर के साथ ईरान के साथ एक ऐतिहासिक शांति समझौते का किया दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनी एक बेहद नाटकीय मिलिट्री फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में ट्रंप एक नौसैनिक जहाज के डेक पर ‘कमांडर इन चीफ’ के रूप में खड़े नजर आ रहे हैं और दूरबीन से समुद्र की ओर देख रहे हैं।

बैकग्राउंड में अमेरिकी युद्धपोतों का एक बड़ा बेड़ा उबड़-खाबड़ पानी में आगे बढ़ता दिख रहा है और आसमान में लड़ाकू विमान सफेद धुआं छोड़ते हुए उड़ रहे हैं। डूबते सूरज की रोशनी और जहाजों पर लहराते अमेरिकी झंडे इस फोटो को और भी ज्यादा सिनेमाई बना रहे हैं। ट्रंप ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “आप भ्रमित हो रहे हैं।”

ईरान के साथ आज ऐतिहासिक शांति समझौते का दावा
ट्रंप ने यह पोस्ट ऐसे समय पर की है जब अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में सफलता मिलने की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। ट्रंप ने दावा किया कि रविवार को एक ऐतिहासिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह समझौता ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए एक मजबूत दीवार की तरह काम करेगा। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में यह भी कहा कि अगर यह डील कामयाब नहीं होती है, तो अमेरिका के पास एक आखिरी और बड़ा विकल्प हमेशा तैयार है।

More Topics

छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग

-छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा...

कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171...

इसे भी पढ़े