ट्रंप ने कतर से उपहार में मिले नए ‘एयर फोर्स वन’ विमान का अनावरण किया, अगले महीने से सेवा में आएगा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नए सिरे से तैयार किए गए ‘एयर फोर्स वन’ विमान का अनावरण किया जिसे अगले महीने की शुरुआत से राष्ट्रपति की आधिकारिक यात्राओं के लिए इस्तेमाल किए जाने से पहले परीक्षण उड़ानों पर भेजा जाएगा। यह विमान पहले कतर के स्वामित्व में था और इसे व्यापक रूप से नवीनीकृत करके आधुनिक बनाया गया है।

बोइंग 747-8आई विमान को अमेरिकी ध्वज के रंगों- लाल, सफेद और गहरे नीले रंग में रंगा गया है, जबकि पुराना विमान हल्के आसमानी रंग का है और उसका इस्तेमाल अमेरिका के राष्ट्रपतियों द्वारा लगभग 40 वर्षों से किया जाता रहा है। नए विमान की ‘टेल’ पर अमेरिकी राष्ट्रीय ध्वज का चित्र अंकित किया गया है। ट्रंप ने यहां के निकट ‘ज्वाइंट बेस एंड्रूज’ में एक समारोह में कहा, ‘‘सबसे बड़ा अंतर इसके आकार में है। यह लगभग दोगुना बड़ा हैं।’’ ‘ज्वाइंट बेस एंड्रूज’ राष्ट्रपति के आधिकारिक विमान का मुख्य ठिकाना है। ट्रंप ने कहा, ‘‘ये नए रंग हैं- लाल, सफेद और नीला। हमें हल्का आसमानी रंग भी पसंद था, लेकिन अब बदलाव का समय आ गया था… मुझे अमेरिकी ध्वज के रंग पसंद हैं।’’

अमेरिकी वायु सेना ने कहा कि यह विमान जल्द ही ‘‘परीक्षण उड़ानें’’ भरेगा जो राष्ट्रपति के परिवहन के लिए उपयोग किए जाने से पहले इसकी अंतिम परीक्षा होगी। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने यह विमान कतर के अमीर (कतर के शासक) से इसलिए प्राप्त करने की पहल की क्योंकि बोइंग के एयर फोर्स वन प्रतिस्थापन कार्यक्रम में हो रही देरी से वह निराश थे। साथ ही, अमेरिका के राष्ट्रपति बेड़े के पुराने हो चुके विमानों की तुलना विदेशी सरकारों के अधिक आधुनिक विमानों से किए जाने की बातें भी लगातार बढ़ रही थीं।

More Topics

छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग

-छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा...

कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171...

इसे भी पढ़े