ईरान-अमेरिका शांति वार्ता पर होने वाला है बड़ा ऐलान, 10 शर्तों पर हो गया फैसला!

तेहरान: ईरान में इस वक्त शांति-वार्ता की आखिरी कोशिश चल रही है. कई महीनों से पश्चिम एशिया को तबाह कर देने वाली अमेरिका और ईरान की जंग अब हमेशा के लिए खत्म हो सकती है. अल अरबिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक कुछ ही घंटों में वो ऐलान होने वाला है, जिस पर दुनिया नजरें गड़ाए बैठी है.

बताया जा रहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच का फाइनल ड्राफ्ट समझौता बिल्कुल तैयार है और अगले कुछ ही घंटों में इसका आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है. अल अरबिया के सूत्रों ने इस बेहद सीक्रेट डील की उन 10 बड़ी शर्तों का खुलासा कर दिया है, जिसके बाद दोनों देशों को हथियार डालने और हाथ मिलाने का फैसला कर लिया है.

ईरान-US के बीच शांति-वार्ता का फाइनल ड्राफ्ट तैयार
ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर बढ़ रहा था लेकिन शांति वार्ता पर बात नहीं बन पा रही थी. इसके बाद ट्रंप ने चीन दौरे से लौटते ही पाकिस्तान को ईरान भगाया. पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी अमेरिका की शर्तों का चिट्ठा लेकर तेहरान लैंड हुए. इस बार की कोशिश को लेकर शुरुआत से ही अमेरिका काफी पॉजिटिव नजर आया. US के विदेश मंत्री ने कल रात को ही ऐलान कर दिया था कि ईरान की तरफ से कुछ अच्छे संकेत मिले हैं

More Topics

छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग

-छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा...

कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171...

इसे भी पढ़े