अमेरिका ईरान को 300 मिलियन डॉलर दे रहा है यह डेमोक्रेट्स’ द्वारा फैलाई गई फेक न्यूज़ – ट्रंप

अमेरिका और ईरान के बीच महीनों से चल रहा टकराव जब कूटनीतिक समाधान की ओर बढ़ता दिख रहा था, तभी एक नया विवाद खड़ा हो गया है जिससे पूरी प्रक्रिया के बिगड़ने का खतरा पैदा हो गया है। इस विवाद के केंद्र में पुनर्निर्माण से जुड़ा 300 अरब डॉलर का पैकेज है, जिसे ईरान किसी भी स्थायी समझौते का अहम हिस्सा मानता है।

तेहरान का कहना है कि अगर उस टकराव को औपचारिक रूप से खत्म करना है तो यह पैकेज ज़रूरी है; इस टकराव ने मध्य पूर्व को हिलाकर रख दिया था, ग्लोबल ऑयल मार्केट को बाधित किया था और इस क्षेत्र को एक बड़े युद्ध के खतरनाक कगार पर पहुंचा दिया था। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से उन खबरों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा गया था कि वॉशिंगटन ऐसी फंडिंग करेगा। इससे 19 जून को प्रस्तावित समझौते पर हस्ताक्षर की तारीख से कुछ दिन पहले ही दोनों पक्षों के बीच बड़ा मतभेद पैदा हो गया है।

ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट किया, ईरान कभी भी परमाणु हथियार न रखने पर सहमत हो गया है! साथ ही, यह खबर कि अमेरिका ईरान को 300 मिलियन डॉलर दे रहा है, डेमोक्रेट्स’ द्वारा फैलाई गई फेक न्यूज़ है!!! राष्ट्रपति DJT इस मतभेद ने शांति के पूरे ढांचे के सबसे कमजोर हिस्से को उजागर कर दिया है और यह वह मुद्दा हो सकता है जो दोनों देशों को फिर से टकराव की ओर धकेल सकता है।

More Topics

छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग

-छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा...

कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171...

इसे भी पढ़े