Total Users-

1,226,861

spot_img

Total Users-

1,226,861
Wednesday, May 20, 2026
spot_img

अदियाला जेल के बाहर इमरान खान की बहन पर फेंका गया अंडा, 2 महिलाएं गिरफ्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान पर किसी ने अंडा फेंक दिया। यह घटना उस वक्त हुई जब अलीमा तोशाखाना केस की सुनवाई के बाद अदियाला जेल के बाहर प्रेस से बात कर रही थीं। वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि अंडा उनकी ठुड्डी पर लगा और फिर उनके कपड़ों पर जा गिरा। इस दौरान एक महिला की आवाज सुनाई दी, ‘ये हरकत किसने की? कौन है ये?’ अलीमा इसे लेकर काफी हैरान थीं। हालांकि, उन्होंने शांति से जवाब दिया और कहा, ‘कोई बात नहीं, जाने दो।’ यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

पुलिस ने अंडा फेंकने के आरोप में 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये दोनों पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की समर्थक बताई जा रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अलीमा ने पत्रकारों के एक सवाल को टाल दिया था जिसके बाद ये हरकत हुई। इमरान की बहन से पत्रकार तैय्यब बलोच को लेकर सवाल पूछा गया, जिन्हें सोशल मीडिया पर अलीमा के खिलाफ आरोप लगाने के बाद ट्रोल किया गया था। तैय्यब ने दावा किया कि अलीमा ने दान के पैसों से प्रॉपर्टी खरीदी थी। उन्होंने यह भी कहा कि PTI ने उनके खिलाफ कैंपेन शुरू किया और उन्हें धमकियां भी मिलीं।

More Topics

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट और रुपये का नया रिकॉर्ड निचला स्तर

बाजार में आई भारी गिरावट के कारण रिलायंस इंडस्ट्रीज,...

भिलाई और जामुल में आज ‘सुशासन तिहार’ शिविर

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के अनुसार, आज 19 मई को...

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से लूट और आरोपी गिरफ्तार:

रायपुर में मॉर्निंग वॉक के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष...

छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड का 182 करोड़ का ओवरटाइम घोटाला:

छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के 182.98 करोड़ रुपये...

इसे भी पढ़े