पहाड़ पर गुफा में बना ये शिव मंदिर रहस्य और रोमांच से भरपूर, यहां रात में नहीं रुक पाते संत

सावन का महीना है और हर तरफ बोल बम बोल की गूंज है. लोग शिव भक्ति में लीन हैं. देश में भोलेनाथ के कई दुर्लभ और दुर्गम मंदिर भी हैं. ऐसा ही एक मंदिर राजस्थान के सिरोही में भी है. ये कितना पुराना है कोई नहीं जानता क्योंकि यहां लगे शिलालेख की लिपि आज तक कोई नहीं पढ़ पाया है.

सिरोही जिले को दे‌वभूमि माना जाता है. यहां कई प्राचीन मंदिर हैं. इनमें कई ऐसे मंदिर हैं, जो दुर्गम पहाड़ी पर बने हुए हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे प्राचीन मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पहाड़ी में बनी गुफा में है. हम बात कर रहे हैं उपलागढ़ गांव से निचलीबोर जाने वाले मार्ग पर बने प्राचीन फाटकेश्वर महादेव मंदिर की. इस मंदिर का अधिकांश भाग पहाड़ी के अंदर ही बना हुआ है. ये मंदिर करीब 12वीं सदी का हैं. मंदिर में कई वर्ष पूर्व तक बांस का बना फाटक लगा हुआ था. इस वजह से इसका नाम फाटकेश्वर महादेव मंदिर हो गया.

More Topics

देवभोग बना गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम

पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दुर्ग जिले के...

धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल बांध के 3 गेट खुले

धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के...

GSLV-F17 की सफलता पर PM मोदी ने ISRO को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GSLV-F17 मिशन के सफल प्रक्षेपण...

जयशंकर का दो टूक जवाब, रूसी तेल खरीदने से खत्म नहीं होगा रूस-यूक्रेन युद्ध

नई दिल्ली/कीव। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस-यूक्रेन संघर्ष...

इसे भी पढ़े