Total Users- 1,177,108

spot_img

Total Users- 1,177,108

Friday, March 20, 2026
spot_img

मोबाइल कारोबारी को बंधक बनाकर जमकर पीटा , रायपुर में बदमाशों का आंतक

रायपुर में बदमाशों का आतंक कितना बढ़ गया है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां एक कारोबारी को खुलेआम जबरदस्‍ती उठा ले गए। बदमाशों ने कारोबारी को बंधक बनाकर मारपीट की और उसका वीडियो भी बनाया।

रायपुर। शहर के रविभवन से बुधवार रात 10 बजे मोबाइल कारोबारी का अपहरण कर तीन बदमाशों ने मारपीट की। कारोबारी को जबरदस्ती कार में बिठाकर वे मौदहापारा के धांदूबाड़ा ले गए। वहां बंधक बनाकर कारोबारी को पीटा। मारपीट करते हुए वीडियो भी बनाया। उसके बाद खाते में 25 हजार रुपये ऑनलाइन जमा करने के लिए दबाव बनाया।

कारोबारी ने पैसे देने से मना किया तो उसे बुरी तरह पीटा। मामले में गोलबाजार थाना पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में शामिल हैं सोहेल खान, सद्दाम अहमद उर्फ सद्दाम अशरफी और इमरान उर्फ इम्मू।

उनके बीच ब्याज के पैसे को लेकर विवाद था। प्रार्थी निजामुद्दीन ने गोलबाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके भाई इमरान ने पूर्व में लिए गए रुपये की लेन-देन की बात पर उसे रवि भवन के सामने सद्दाम अहमद की गाड़ी में बैठाकर मौदहापारा के धांदूबाड़ा में ले गए। वहां उसके साथ तीन बदमाशों ने मारपीट की।

बदमाशों ने मारपीट करते हुए वीडियो बनाया। आरोपितों ने वीडियो बनाते हुए पीड़ित से कबूल कराया कि उसने उधारी ली है और उसे लौटाएगा। बदमाशों ने गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी। रिपोर्ट के बाद तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सभी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

More Topics

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा...

फसलचक्र परिवर्तन बना संजीवनी: बढ़ी आय, बचा पानी

कभी धान-प्रधान खेती के लिए पहचाने जाने वाले धमतरी...

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ताकत मिली- अमरिका बंजारे

महतारी वंदन योजना से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में...

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

इसे भी पढ़े