Chhattisgarh में अपराध: छत्तीसगढ़ में दस बदमाशों ने एक युवक को चाकू गोदकर मार डाला, छह गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले में 10 से ज्यादा हमलावरों ने एक युवक को चाकू से वार कर मार डाला। युवक के सिर, सीने और पेट में कई वार किए गए हैं। वारदात के बाद मनेंद्रगढ़ में तनाव की स्थिति रही। पूरा मामला मनेंद्रगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार मनेंद्रगढ़ के आमाखेरवा में बिजली ऑफिस के पास रविवार रात करीब 10.30 बजे मयूर जसूजा (19) अपने 5 साथियों के साथ बैठा था। इस बीच बदन सिंह मोहल्ले से 10 युवक हथियारों से लैस होकर मौके पर पहुंचे। 2 दिनों पहले मारपीट की घटना को लेकर दोनों में विवाद हो गया। फिर रवि यादव सहित अन्य युवकों ने मयूर जसूजा पर हमला कर दिया।

इलाज के दौरान घायल युवक की मौत
मयूर के अन्य दोस्तों पर भी हमले की कोशिश की गई, लेकिन वह भाग गए। रवि यादव और युवकों के हमले से मयूर खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। उसे मौके पर छोड़कर हमलावर भाग निकले। मयूर के दोस्तों ने करीब 11 बजे उसे गंभीर हालत में CHC मनेंद्रगढ़ में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

More Topics

रक्षा सूत्र से बंधा ‘पक्के घर’ का संकल्प

-मोहला की ग्राम पंचायतों में अनूठे अंदाज में मनाया...

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह...

इसे भी पढ़े