प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम: स्वास्थ्य विभाग और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के बीच एमओयू, 39 डायलिसिस मशीनें मिलेंगी

रायपुर,
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन और फेयरफैक्स इंडिया चैरिटेबल फाउंडेशन के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत, प्रदेश के शासकीय अस्पतालों को अगले एक महीने में 39 डायलिसिस मशीनें निःशुल्क मिलेंगी। इन मशीनों की मरम्मत और देखभाल फेयरफैक्स इंडिया चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस एमओयू को राज्य के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि नई डायलिसिस मशीनों से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और इलाज की प्रक्रिया तेज़ होगी। आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं श्री रितुराज रघुवंशी ने इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

डायलिसिस मशीनों को राज्य के उन क्षेत्रों में स्थापित किया जाएगा जहां मौजूदा मशीनें पुरानी हैं या मरीजों की संख्या अधिक है। स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार के निरंतर प्रयासों की भी सराहना की।

More Topics

राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी छत्तीसगढ राज्य के धमतरी जिले के नगरी की मांदर की थाप

-स्वतंत्रता दिवस पर सरईटोला के कलाकार देंगे गुट्टा मांदर...

रामलला दर्शन योजना : 30 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना, जिले में उत्साह का माहौल

जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत 30...

प्रियंका गांधी ने निशाना साधते हुए कहा – संसद में जवाब देने से बच रही सरकार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा...

संसद में FCRA संशोधन बिल पर खींचतान, विपक्ष ने बताया अल्पसंख्यक विरोधी

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बुधवार...

इसे भी पढ़े