तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, आग लगने से दो की मौत, दो गंभीर घायल

यह दुखद हादसा दुर्ग के नंदिनी थाना क्षेत्र के मेडेसरा पावर ग्रिड के पास हुआ। तेज रफ्तार कार अचानक सड़क किनारे लगे एक पेड़ से टकरा गई, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। टक्कर के बाद कार में आग लग गई, जो पूरी कार और पेड़ को जलाकर खाक कर गई।

कार दुर्ग से धमधा की ओर जा रही थी, जब यह मेडेसरा के पास सड़क किनारे पेड़ से टकराई। कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि टक्कर के बाद आग लग गई। हादसे में कार चालक अमित ताम्रकार (30 साल), निवासी वार्ड 12 तमेरपारा, दुर्ग और आदित्य कसेर (33 साल), निवासी वार्ड 13 धमधा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में पीछे बैठे उनके साथी अनीश ताम्रकार और सुधांशु ताम्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार में फंसे चारों लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी को दुर्ग अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने अमित और आदित्य को मृत घोषित कर दिया। अनीश और सुधांशु को गंभीर हालत में भिलाई के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया। कार में लगी आग इतनी भयंकर थी कि इससे कार और पेड़ दोनों पूरी तरह जलकर खाक हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Topics

छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग

-छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा...

कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171...

इसे भी पढ़े