Total Users- 1,177,901

spot_img

Total Users- 1,177,901

Saturday, March 21, 2026
spot_img

मछली पालन हेतु 30 मत्स्य कृषकों को दिया गया तकनीकी उन्नयन प्रशिक्षण

झींगा पालक कृषकों को मछली बीज वितरित की गई

कोण्डागांव। कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र कोपाबेड़ा में तीन दिवसीय मछली पालन तकनीकी उन्नयन प्रशिक्षण दिया गया और झींगा पालक मत्स्य कृषकों को मछली बीज का वितरण किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषकों को मछली पालन से संबंधित तकनीकी ज्ञान, तालाब की तैयारी, मछली बीज का चुनाव, संचयन विधि और मत्स्य आहार का उपयोग तथा प्रबंधन तकनीक के बारे में योगेश कुमार देवांगन ने कृषकों को विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्वेश्य कृषकों को आधुनिक विधि से मछली पालन हेतु प्रेरित करना, उनकी आय में वृद्वि करना तथा ग्रामीण आजीविका में सुधार लाना है।

उल्लेखनीय कि छत्तीसगढ़ शासन मछली पालन विभाग द्वारा बस्तर संभाग में झींगा पालन को बढ़ावा देने के लिए झींगा पालन कार्यक्रम लागु किया गया है, जिसे पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में संभाग के 07 जिले में लागु की गई है। इसी परिप्रेक्ष्य में कोंडागांव जिले में प्रथम चरण में चयनित 30 कृषकों को दिनांक 07 अक्टूबर से 09 अक्टूबर तक 03 दिवसीय मछली पालन तकनीकी उन्नयन प्रशिक्षण देकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मछली बीज का वितरण किया गया।

क्या है झींगाः- झींगा जिसे सामान्य रूप से फ्रेश वाटर झींगा या चिंगड़ी या प्रान्स के नाम से जाना जाता है। अधिक कीमत और अधिक प्रोटीन होने के कारण इसका बाजार भाव औसतन अधिक 400 से 500 रू. प्रति किलो है।

More Topics

सुंदर और चमकदार त्वचा पाने के लिए बनाएं ये नैचुरल क्यूब्स

लोग कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल...

गर्मियों में पारंपरिक और पौष्टिक पेय सत्तू शरबत रेसिपी

सत्तू शरबत एक पारंपरिक और पौष्टिक पेय है, जो...

चिरायु योजना से काव्या और गुनीत को मिला नया जीवन

महासमुंद। जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत...

आधुनिक तकनीक से खेती को बनाया नया मॉडल किसान मुकेश ने

बहु-फसली पद्धति के माध्यम से जैविक खेती को नया...

इसे भी पढ़े