Total Users- 1,178,031

spot_img

Total Users- 1,178,031

Sunday, March 22, 2026
spot_img

बिना हेलमेट पेट्रोल वितरण पर कार्यवाही, दो पेट्रोल पंपों की सप्लाई स्थगित”

दुर्ग। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार ’नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान के तहत आज खाद्य विभाग की जांच टीम द्वारा रिसाली क्षेत्र स्थित महामाया फ्यूल्स तथा रिलायंस बीपी मोबिलिटी लिमिटेड, पुलगांव नाका पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान पाया गया कि दोनों पंपों पर बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल प्रदान किया जा रहा था। इस पर जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोनों पंपों में आगामी आदेश तक पेट्रोल वितरण स्थगित कर दिया गया है। ज्ञातव्य है कि जिला कलेक्टर द्वारा पहले ही सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश जारी किए गए थे कि बिना हेलमेट किसी भी दोपहिया वाहन चालक को पेट्रोल न दिया जाए। स्वयं की सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन हेतु हेलमेट पहनकर ही पेट्रोल भरवाएं।

More Topics

सुंदर और चमकदार त्वचा पाने के लिए बनाएं ये नैचुरल क्यूब्स

लोग कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल...

गर्मियों में पारंपरिक और पौष्टिक पेय सत्तू शरबत रेसिपी

सत्तू शरबत एक पारंपरिक और पौष्टिक पेय है, जो...

चिरायु योजना से काव्या और गुनीत को मिला नया जीवन

महासमुंद। जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत...

आधुनिक तकनीक से खेती को बनाया नया मॉडल किसान मुकेश ने

बहु-फसली पद्धति के माध्यम से जैविक खेती को नया...

इसे भी पढ़े