Total Users- 1,178,050

spot_img

Total Users- 1,178,050

Sunday, March 22, 2026
spot_img

बस्तर के 25 वर्षों के विकास की झलक

जगदलपुर में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के अवसर पर सिटी ग्राउंड में आयोजित जनसंपर्क विभाग की छायाचित्र प्रदर्शनी लगातार दूसरे दिन भी लोगों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस प्रदर्शनी में बस्तर संभाग के पिछले 25 वर्षों में हुए चहुंमुखी विकास की एक अद्भुत और जीवंत झलक प्रस्तुत की गई है।

विकास की गाथा कहते छायाचित्र- प्रदर्शनी में लगे छायाचित्रों के माध्यम से बस्तर के परिवर्तित स्वरूप को दर्शाया गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, अधोसंरचना और जन-कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से आए बदलावों को देखकर दर्शक अभिभूत हो रहे हैं। प्रदर्शनी में स्वर्गीय बलीराम कश्यप स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, ज्ञानगुड़ी, एमआरएफ, बायपास सड़क सहित वनोपज संग्रहण एवं प्रंस्सकरण के अलावा अतिविशिष्ट व्यक्तियों के प्रवास कार्यक्रम इत्यादि के छायाचित्र प्रदर्शित किए गए हैं।

सड़कें और पुल नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगभग नई सड़कें और बड़े पुलों का निर्माण किया गया है, जिसने वर्षों से कटे हुए गांवों को मुख्यधारा से जोड़ा है। पानी और बिजली की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पिछले 25 वर्षों में नई सिंचाई परियोजनाएं शुरू की गईं, जिनमें कोसारटेडा मध्यम सिंचाई परियोजना और कई स्टॉप डैम व एनीकट शामिल हैं, जिससे किसानों की उपज और समृद्धि बढ़ी है।

More Topics

सुंदर और चमकदार त्वचा पाने के लिए बनाएं ये नैचुरल क्यूब्स

लोग कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल...

गर्मियों में पारंपरिक और पौष्टिक पेय सत्तू शरबत रेसिपी

सत्तू शरबत एक पारंपरिक और पौष्टिक पेय है, जो...

चिरायु योजना से काव्या और गुनीत को मिला नया जीवन

महासमुंद। जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत...

आधुनिक तकनीक से खेती को बनाया नया मॉडल किसान मुकेश ने

बहु-फसली पद्धति के माध्यम से जैविक खेती को नया...

इसे भी पढ़े