Total Users- 1,177,885

spot_img

Total Users- 1,177,885

Saturday, March 21, 2026
spot_img

बड़ी वारदात : लिफ्ट मांगकर बैठा फिर लूटा कैश

बालोद। जिले में लिफ्ट देना एक युवक को महंगा पड़ गया. जिस युवक को लिफ्ट दिया उसी ने चाकू से हमला करने की बात कहकर डराया और युवक की मोटरसाइकिल व 9 हजार रुपए लूटकर फरार हो गया. पूरी घटना गुरुर थाना क्षेत्र के देवरानी जेठानी नाला के पास की है. पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत गुरुर थाने में की है.

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित जितेंद्र साहू पुरुर से गुरुर सामान खरीदी करने आया था. आरोपी ने पीड़ित से पुरुर चौक से लिफ्ट ली और बोहरडीही के इंडियन पेट्रोल पम्प के पास उतरा. जब पीड़ित पेट्रोल भरवा रहा था तब फिर उसके पास गया और बातचीत की, जिसके बाद पीड़ित की बाइक पर बैठक फिर आरोपी गया.

देवरानी जेठानी पुल के पास सुनसान जगह देखकर आरोपी ने गाड़ी रुकवाई और जितेंद्र को चाकू मार दूंगा करके डराकर उनसे 9 हजार रुपए कैश और मोटरसाइकिल क्रमांक Cg 05 w9474 को लूटकर ले गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने कहा कि बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पेट्रोल पम्प के सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

More Topics

सुंदर और चमकदार त्वचा पाने के लिए बनाएं ये नैचुरल क्यूब्स

लोग कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल...

गर्मियों में पारंपरिक और पौष्टिक पेय सत्तू शरबत रेसिपी

सत्तू शरबत एक पारंपरिक और पौष्टिक पेय है, जो...

चिरायु योजना से काव्या और गुनीत को मिला नया जीवन

महासमुंद। जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत...

आधुनिक तकनीक से खेती को बनाया नया मॉडल किसान मुकेश ने

बहु-फसली पद्धति के माध्यम से जैविक खेती को नया...

इसे भी पढ़े