Total Users- 1,178,082

spot_img

Total Users- 1,178,082

Sunday, March 22, 2026
spot_img

 छत्तीसगढ़ में सड़कों के सुधार कार्य में तेजी

राज्य सरकार के सुगम और सुरक्षित सड़कों वाले छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क मरम्मत और सुधार कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में सरगुजा जिले में लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) संभाग अम्बिकापुर द्वारा कुल 30 मार्गों पर 195 किलोमीटर लंबाई में बी.टी. पैच रिपेयर कार्य तेजी से किया जा रहा है। इन कार्यों के लिए राशि 654.85 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार सभी 30 मार्गों को 6 समूहों में विभाजित कर निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है तथा सभी कार्यों के लिए कार्यादेश जारी किए जा चुके हैं। अब तक लहपटरा–बेलखरिखा, जमगला एप्रोच, अमगसी–चैनपुर, टपरकेला–धनपुरी, जरहाडांड़–मुन्दाराडांड़, तथा मेण्ड्रा–हरिहरपुर–शिवपुर–करजी मार्गों पर बी.टी. पैच रिपेयर का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

वर्तमान में अम्बिकापुर–प्रतापपुर, केदमा–बनकेसमा, एवं दरिमा–बड़ेदमाली–लखनपुर मार्गों पर कार्य तेजी से जारी है। अब तक 53 किलोमीटर लंबाई में मरम्मत कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जबकि शेष 142 किलोमीटर क्षेत्र में कार्य दिसंबर 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

More Topics

सुंदर और चमकदार त्वचा पाने के लिए बनाएं ये नैचुरल क्यूब्स

लोग कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल...

गर्मियों में पारंपरिक और पौष्टिक पेय सत्तू शरबत रेसिपी

सत्तू शरबत एक पारंपरिक और पौष्टिक पेय है, जो...

चिरायु योजना से काव्या और गुनीत को मिला नया जीवन

महासमुंद। जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत...

आधुनिक तकनीक से खेती को बनाया नया मॉडल किसान मुकेश ने

बहु-फसली पद्धति के माध्यम से जैविक खेती को नया...

इसे भी पढ़े