Total Users- 1,178,082

spot_img

Total Users- 1,178,082

Sunday, March 22, 2026
spot_img

छत्तीसगढ़ में आवास योजनाओं से साकार हो रहा ‘सबके लिए पक्का घर’ का सपना

सरगुजा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति दर 75.29 प्रतिशत, हजारों परिवारों को मिला स्थायी आवास

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में जनकल्याण की नई मिसाल कायम की है। शासन की प्रतिबद्धता और सतत निगरानी के परिणामस्वरूप राज्य के विभिन्न जिलों में जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान मिल रहे हैं। सरगुजा जिला इस दिशा में अग्रणी बनकर उभरा है, जहाँ योजना की कुल प्रगति दर 75.29 प्रतिशत दर्ज की गई है।

वर्ष 2016 से 2026 तक सरगुजा जिले में कुल 1,02,087 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 76,863 आवासों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। प्रारंभिक वर्षों में उल्लेखनीय सफलता दर्ज करते हुए 2016-17 से 2019-20 तक लगभग 90 प्रतिशत से अधिक आवासों का निर्माण पूरा किया गया। वर्तमान में 2024-25 के दौरान 32,087 आवासों में से 15,404 का निर्माण संपन्न हुआ है, जबकि 2025-26 के लिए 4,096 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनकी पहली किस्त 1 नवम्बर से जारी कर दी गई है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना (PM-JANMAN) के तहत सरगुजा जिले में 2,565 आवास स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 1,188 आवास पूर्ण हो चुके हैं, जबकि मुख्यमंत्री आवास योजना (MMAY-G) में 1,024 स्वीकृत आवासों में से 167 का निर्माण संपन्न हो चुका है।
राज्य सरकार द्वारा आवास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण परिवारों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है और “सबके लिए आवास” का लक्ष्य तेजी से साकार हो रहा है। जिला प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले हितग्राहियों को सम्मानित कर अन्य लाभार्थियों को समय-सीमा में आवास पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

More Topics

सुंदर और चमकदार त्वचा पाने के लिए बनाएं ये नैचुरल क्यूब्स

लोग कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल...

गर्मियों में पारंपरिक और पौष्टिक पेय सत्तू शरबत रेसिपी

सत्तू शरबत एक पारंपरिक और पौष्टिक पेय है, जो...

चिरायु योजना से काव्या और गुनीत को मिला नया जीवन

महासमुंद। जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत...

आधुनिक तकनीक से खेती को बनाया नया मॉडल किसान मुकेश ने

बहु-फसली पद्धति के माध्यम से जैविक खेती को नया...

इसे भी पढ़े