Total Users- 1,177,855

spot_img

Total Users- 1,177,855

Saturday, March 21, 2026
spot_img

चिरायु द्वारा क्लब फुट बच्चों के लिए आयोजित की गई विशेष शिविर

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी तारतम्य में कलेक्टर श्री नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की निर्देशानुसार शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्व जिला चिकित्सालय कांकेर में क्लब फुट (टेढे़-मेंढे पैर) वाले बच्चों के उपचार के लिए शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 31 बच्चों को फॉलोअप एवं जन्मजात बालिका (07 दिन) का भी ऑपरेशन किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.सी. ठाकुर ने बताया कि विकासखंड अंतागढ़ के ग्राम सेमर निवासी सुखबती कुरेटी की बच्ची का जन्म सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आमाबेड़ा में एक सप्ताह पहले हुआ, जिसमें बच्चे के पैर में विकृति पाई गयी। चिरायु टीम द्वारा इसकी पहचान कर इसके उपचार की शुरूआत की गई।

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में पदस्थ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुप पदमवार ने बताया कि क्लब फुट एक जन्मजात विकृति है, जिसका शीघ्र पहचान कर उपचार किया जावे तो इस विकृति से निजात पाया जा सकता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.सी.ठाकुर ने शिविर में उपचाररत बच्चों के परिजनों से मिलकर बच्चों के नियमित उपचार के लिए समझाईश भी दिया। शिविर में जिला स्तरीय एवं चिरायु टीम के डॉ. जयप्रकाश धीवर एवं फार्मासिस्ट प्रेमराज विशाल उपस्थित रहे।

More Topics

सुंदर और चमकदार त्वचा पाने के लिए बनाएं ये नैचुरल क्यूब्स

लोग कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल...

गर्मियों में पारंपरिक और पौष्टिक पेय सत्तू शरबत रेसिपी

सत्तू शरबत एक पारंपरिक और पौष्टिक पेय है, जो...

चिरायु योजना से काव्या और गुनीत को मिला नया जीवन

महासमुंद। जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत...

आधुनिक तकनीक से खेती को बनाया नया मॉडल किसान मुकेश ने

बहु-फसली पद्धति के माध्यम से जैविक खेती को नया...

इसे भी पढ़े