Total Users- 1,156,544

spot_img

Total Users- 1,156,544

Saturday, February 7, 2026
spot_img

मानसून आने के बाद भी छत्‍तीसगढ़ में झमाझम बारिश का इंतजार

भारी बारिश (Heavy Rain) के इंतजार में जुलाई का पहला सप्‍ताह बीत चुका है। बीते आठ दिनों में में हल्‍की-फुल्‍की बारिश के चलते 28 फीसदी की कमी बरकरार है। प्रदेश भर में अभी तक 207 मिमी बारिश हुई है, जबकि वास्तिवक रूप से 286.7 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। मौसम विभाग के अनुसार 9, 11 व 12 जुलाई को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार है।

रायपुर। मानसूनी तंत्र के प्रभाव से मध्य छत्तीसगढ़ (रायपुर) में कम बारिश हो रही है, लेकिन बस्तर क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बताया कि 9, 11 व 12 जुलाई को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी, लेकिन मध्य छत्तीसगढ़ में कम बारिश होगी। अब तक राज्य में औसत से 28 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में अभी तक 207 मिमी बारिश हुई है, जबकि 286.7 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। इस तरह, सामान्य से 28 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही रहेगा और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश तथा मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि थोड़ी कम रहेगी। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका जैसलमेर, रायसेन, मंडला, रायपुर, कलिंगपट्टनम और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर मध्य बंगाल की खाड़ी तक 3.1 किमी ऊंचाई तक फैला है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण तटीय आंध्रप्रदेश के ऊपर 3.1 किमी से 7.6 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के भी आसार है।

रायपुर में सुबह हुई बारिश, दोपहर बाद निकली धूप

रायपुर में सोमवार सुबह अच्छी बारिश हुई और बारिश थमते ही बादल छाए रहे। हालांकि दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और धूप निकल गई, तेज धूप के उमस में भी बढ़ोतरी रही। रायपुर का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री ज्यादा रहा। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी बादल छाने के साथ ही बारिश की संभावना है।

More Topics

India–Russia Relations डोनाल्ड ट्रंप के दावों पर मॉस्को का दोटूक जवाब

“हमारे भारतीय दोस्त कभी नहीं बदलेंगे” भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को...

चुनाव हारकर अदालत नहीं जाएं उम्मीदवार: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने जन सूरज पार्टी के...

‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ में PM मोदी का संदेश: अंक नहीं, सर्वांगीण विकास है असली लक्ष्य

नई दिल्ली, शुक्रवार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास...

PM Modi के भाषण पर Rahul Gandhi का पलटवार: “जो उचित समझो वही करो”

नई दिल्ली, कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता...

रायपुर : शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय फेस-2 का कार्य जल्द होगा प्रारंभ

रायपुर, नवा रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह...

बस्तर : आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम 2026

बस्तर की माटी की खुशबू और समृद्ध जनजातीय संस्कृति...

इसे भी पढ़े