Total Users- 1,200,982

spot_img

Total Users- 1,200,982

Tuesday, April 14, 2026
spot_img

छत्‍तीसगढ़ 10वीं-12वीं बोर्ड की दूसरी परीक्षा की डेट जारी

छत्तीसगढ़ बोर्ड के दसवीं-बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। बारहवीं से सीजी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा शुरू हो रही है। 23 जुलाई से 12 अगस्त तक परीक्षा होगी। दसवीं की परीक्षा 24 जुलाई से आठ अगस्त तक होगी। छत्तीसगढ़ बोर्ड अब हर साल दो बार बोर्ड परीक्षा करेगा।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की दसवीं-बारहवीं की दूसरी परीक्षा में 82 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। दसवीं-बारहवीं बोर्ड की परीक्षा पहली बार एक वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। मार्च की पहली परीक्षा में दोनों कक्षाओं से छह लाख आवेदन आए थे।

माशिमं अधिकारियों ने कहा कि यह आंकड़ा अधिक हो सकता है। अभी प्रत्येक जिले के जिला शिक्षा अधिकारियों से अंतिम सूची की मांग की जा रही है। इसके बाद, आवेदनों की संख्या को देखकर परीक्षा केंद्र चुना जाएगा। यह तीन से चार दिन में पूरा होगा।

बता दें कि दसवीं-बारहवीं की पूरी परीक्षा पहली बार हो रही है। द्वितीय परीक्षा में फेल हुए और पूरक के साथ पास हुए विद्यार्थियों को भी श्रेणी सुधार का मौका दिया गया है। दसवीं-बारहवीं की परीक्षाओं में पहली परीक्षा में 75% से अधिक विद्यार्थी पास हुए। जबकि एक लाख ३२ हजार से अधिक विद्यार्थी दोनों पूरक व अनुत्तीर्ण हो गए थे।

बारहवीं की परीक्षा 23 जुलाई से

द्वितीय परीक्षा की शुरूआत बारहवीं से हो रही है। परीक्षा 23 जुलाई से 12 अगस्त तक होगी। जबकि दसवीं की परीक्षा 24 जुलाई से आठ अगस्त तक आयोजित की जाएगी पहली फरवरी-मार्च प्रथम और जून-जुलाई में द्वितीय मुख्य परीक्षा होगी।

ओपन स्कूल की परीक्षा 10 अगस्त से

ओपन स्कूल की द्वितीय मुख्य व अवसर परीक्षा 10 अगस्त से शुरू होगी। इसके लिए आवेदन पांच जुलाई तक विलंब शुल्क के साथ मंगाई गई थी। इसके लिए 30 हजार से अधिक आवेदन मिले है। बता दें कि ओपन स्कूल पहले साल में दो बार आयोजित की जाती थी, लेकिन इस साल से तीन बार परीक्षा आयोजित होगी।

More Topics

बलूचिस्तान के नोश्की में नागरिकों की आवाजाही पर कड़े प्रतिबंध

भारी चौकियों के साथ प्रवेश और निकास मार्गों को...

पीएम मोदी ने नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में कहा- हमारे देश की संसद एक नया इतिहास रचने के करीब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को विज्ञान भवन में आयोजित...

दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा चूक की घटना के बाद...

इसे भी पढ़े