Benefits of Eating Eggs: अगर आप सुबह नाश्ते में अंडे खाते हैं, तो यह न सिर्फ आपको दिनभर ऊर्जा देता है, बल्कि कई बीमारियों से बचाव में भी मदद करता है। आइए जानते हैं रोज़ाना सुबह अंडे खाने के फायदे और सेवन का सही तरीका।

अंडा (Egg) पोषण से भरपूर सुपरफूड माना जाता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। यही वजह है कि इसे रोजाना डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है।
अगर आप सुबह नाश्ते में अंडे खाते हैं, तो यह न सिर्फ आपको दिनभर ऊर्जा देता है, बल्कि कई बीमारियों से बचाव में भी मदद करता है। आइए जानते हैं रोज़ाना सुबह अंडे खाने के फायदे और सेवन का सही तरीका।
रोजाना अंडे खाने के फायदे
1. शरीर को मिले भरपूर प्रोटीन
अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है। एक उबले अंडे में लगभग 6 ग्राम प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने और शरीर को फिट रखने में मदद करता है।
2. वजन घटाने में मददगार
सुबह अंडा खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती। इसमें मौजूद प्रोटीन और हेल्दी फैट्स भूख को कंट्रोल करते हैं, जिससे ओवरईटिंग से बचा जा सकता है।
3. दिमाग के लिए फायदेमंद
अंडे में पाया जाने वाला कोलीन (Choline) दिमाग की सेहत को बेहतर करता है। यह याददाश्त मजबूत करने और मानसिक थकान दूर करने में मदद करता है।
4. आंखों की रोशनी बढ़ाए
अंडे की जर्दी में मौजूद ल्यूटिन और ज़ीएक्सैंथिन आंखों को कमजोर होने से बचाते हैं और उम्र बढ़ने पर होने वाली आंखों की समस्याओं से सुरक्षा देते हैं।
5. हड्डियां और दांत होंगे मजबूत
अंडे में कैल्शियम और विटामिन D पाया जाता है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है।
6. इम्यून सिस्टम होगा बूस्ट
अंडे में मौजूद विटामिन A, विटामिन D और जिंक शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
अंडे खाने का सही तरीका
1. सुबह नाश्ते में अंडा लें – उबला अंडा या ऑमलेट सबसे बेहतर विकल्प है।
2. उबला अंडा – फ्राई किए हुए अंडे की तुलना में उबले अंडे में कम फैट और ज्यादा पोषण मिलता है।
3. जर्दी (Yolk) भी खाएं – इसमें विटामिन और हेल्दी फैट्स होते हैं। हां, अगर आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो डॉक्टर से सलाह लें।
4. दिन में कितने अंडे खाएं – आमतौर पर एक स्वस्थ व्यक्ति रोज़ 1-2 अंडे आराम से खा सकता है।
5. दूध या जूस के साथ लें – अंडा खाने के बाद दूध, ग्रीन टी या जूस पी सकते हैं, लेकिन ज्यादा ऑयली खाने के साथ इसे लेने से बचें।
किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?
- जिन्हें हार्ट प्रॉब्लम या हाई कोलेस्ट्रॉल है, उन्हें डॉक्टर से सलाह लेकर ही अंडा खाना चाहिए।
- छोटे बच्चों और बुजुर्गों को संतुलित मात्रा में ही अंडा देना चाहिए।


