Total Users- 1,164,709

spot_img

Total Users- 1,164,709

Sunday, March 1, 2026
spot_img

इन योगासनों से सांस के रोगियों को मिल सकता है लाभ

अस्थमा के रोगियों को सांस लेने में तकलीफ, घरघराहट और खांसी दिक्कत अक्सर बनी रहती है। इसके कारण उनके लिए जीवन के सामान्य कामकाज करना भी कठिन भी कठिन हो जाता है। वैसे तो अस्थमा की समस्या को पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता है पर इसके लक्षणों को कम करने में योगासनों की आदत जरूर कारगर हो सकती है।

अस्थमा सहित सांस के अन्य विकारों के लक्षणों को कम करने और फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए भी योग को दिनचर्या में शामिल करना एक प्रभावी तरीका हो सकता है। आइए जानते हैं कि सांस की समस्याओं में किन योगासनों को शामिल किया जा सकता है?

सेतुबंधासन योग के लाभ: सेतुबंधासन योग फेफड़ों की समस्या में काफी कारगर योगाभ्यास है। घरघराहट जैसी सांस की समस्याओं में ब्रिज पोज़ के अभ्यास से लाभ मिल सकता है। यह फेफड़ों को खोलने और संकुचित वायुमार्ग को ठीक करने में आपके लिए विशेष लाभकारी अभ्यास हो सकता है। सेतुबंधासन योग के नियमित अभ्यास की आदत बनाकर फेफड़ों की क्षमता में सुधार करने और सांस की समस्याओं को कम करने में आपको लाभ मिल सकता है।

बद्धकोणासन का अभ्यास: बद्धकोणासन या बटरफ्लाई योग शरीर को आराम देने वाला आसन है। यह आपके शरीर को स्ट्रेच करने के साथ रक्त संचार को बढ़ाने और अस्थमा जैसी सांस की दिक्कतों से राहत देने में मदद करता है। इस योग का अभ्यास काफी आसान है और सभी उम्र के लोग इससे लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पीठ के निचले हिस्से, कूल्हे और जांघों के भीतरी हिस्से में तनाव और जकड़न को दूर करने में भी इस योग के अभ्यास से लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

अनुलोम-विलोम के अभ्यास से लाभ: अनुलोम-विलोम योग एक विशिष्ट प्रकार का प्राणायाम है जो श्वास को नियंत्रित रखने में सहायक है। सांस में सुधार करने की यह विधि फेफड़ों को मजबूती देने और शरीर में ऑक्सीजन के संचार को बढ़ावा देने में काफी लाभकारी हो सकती है। अनुलोम-विलोम प्राणायाम के अभ्यास की आदत मानसिक स्वास्थ्य, ध्यान केंद्रित करने और नकारात्मक विचारों को दूर करने में भी आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है।

More Topics

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के दूरदर्शी नेतृत्व में देश को...

टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार

रायपुर। कोरबा जिले की रहने वाली पूजा देवांगन आज...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज लोकभवन पहुँचकर राज्यपाल...

दक्षिण भारतीय प्याज की चटनी घर पर बनाएं

चटपटी प्याज की चटनी हर खाने का स्वाद दोगुना...

इसे भी पढ़े