Total Users-

1,225,894

spot_img

Total Users-

1,225,894
Sunday, May 17, 2026
spot_img

‘ये पैसे लूटे नहीं कमाए हैं, सबसे ज्यादा टैक्स भरता हूं…मालामाल हैं अक्षय कुमार! मोटी कमाई पर दी सफाई

अक्षय कुमार इन दिनों जॉली एलएलबी 3 में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म से एक्टर ने बॉक्स-ऑफिस पर वापसी की है. वो कई साल बाद टिकट खिड़की पर सफलता हासिल कर पाए. कोरोना काल के बाद से अक्षय कुमार की कोई भी फिल्म हिट नहीं हो पाई थी जिसे लेकर कई तरह की बातें की जा रही थीं. लगातार फ्लॉप के बावजूद अक्षय की करोड़ों की फीस पर भी लोग सवाल उठा रहे थे. हालिया इंटरव्यू में एक्टर ने इन सवालों पर चुप्पी तोड़ी है. वो कहते हैं कि अगर उनके पास पैसे हैं तो उन्होंने इन पैसों को कमाया है, किसी से लूटा नहीं है.

अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन एक्टर्स में शामिल हैं जो साल में लगातार काम करते जाते हैं. एक्टर की एक साल में सबसे ज्यादा फिल्में रिलीज होती हैं. पिछले कई साल से भले ही अक्षय कुमार की बॉलीवुड फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई हैं, लेकिन उन्होंने ब्रेक नहीं लिया है. वो लगातार काम किए जा रहे हैं. अक्षय बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में से एक हैं. लगातार फ्लॉप के बाद एक्टर की फीस पर भी सवाल उठ रहे थे. ऐसे में हाल ही में उन्होंने अपनी कमाई और फीस से जुड़े सवालों पर चुप्पी तोड़ते हुए जवाब दिए हैं.

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म जॉली एलएलबी 3 में वकील के किरदार में नजर आ रहे हैं. हाल ही में उन्होंने शो आप की अदालत में शिरकत की. इस शो पर अक्षय ने अपनी कमाई और उससे जुड़े सवालों पर चुप्पी तोड़ी. अक्षय कहते हैं कि उनकी कमाई पर अक्सर सवाल उठाए जाते हैं, लेकिन उनके पास अगर पैसे हैं, तो उन्होंने वो पैसे किसी से लूटे नहीं हैं, वो पैसे उन्होंने मेहनत से कमाए हैं.

फ्लॉप के बावजूद करोड़ों की फीस पर अक्षय ने तोड़ी चुप्पी

वो कहते हैं, ‘अगर पैसा कमाया है तो लूट के नहीं कमाया. मैंने काम करके कमाया है. 8 साल से मैं सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाला इंसान हूं. तो, यह नहीं हो सकता कि मैं पैसों के प्रति लालची हूं. पैसा जीवन में एक महत्वपूर्ण पहलू है, आपको व्यावहारिक होना चाहिए.’

More Topics

नीदरलैंड ने भारत को लौटाई चोल काल की ये धरोहर

नीदरलैंड ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से सदियों पुरानी...

अब AI और Technology से मिलेगा त्वरित न्याय- CJI सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने शनिवार को प्रौद्योगिकी...

इसे भी पढ़े