अहमद ने कैप्टन अंशुमन की पत्नी पर अभद्र टिप्पणी की, महिला आयोग एक्टिव, अब कार्रवाई होगी

कैप्‍टन अंशुमन की पत्नी को कीर्ति चक्र सौंपने का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने उनके प्रति संवेदना जताते हुए जमकर तारीफ की थी। इसी बीच अहमद नामक शख्स ने एक्‍स हैंडल पर कैप्‍टन की पत्नी को लेकर अभद्र कमेंट किया था। अब महिला आयोग ने कार्रवाई के लिए दिल्‍ली पुलिस को पत्र लिखा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिछले दिनों राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह में सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों को शौर्य चक्र और कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। कुछ युवा लोगों को मरणोपरांत यह सम्मान मिला। इनमें कैप्टन अंशुमन सिंह भी था। वे कीर्ति चक्र से सम्मानित हुए।

बता दे कि सियाचिन की बर्फीली पहाड़ियों पर अपने साथियों को बचाने के दौरान कप्तान अंशुमन बलिदान हो गए थे। इसके बाद राष्ट्रपति ने उनकी पत्नी और मां को कीर्ति चक्र सौंपा था

इसी बीच एक शख्स ने अंशुमन की पत्नी पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसका कई लोगों ने सोशल मीडिया पर विरोध जताया था। अब इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने संज्ञान लिया है और मामला दर्ज करने की मांग की है।

मामला दर्ज करने की मांग

बताया गया कि अहमद के नाम के शख्स द्वारा एक्‍स हैंडल पर अभद्र टिप्‍पणी की थी। अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। साथ ही तीन दिन के भीतर रिपोर्ट पेश करने के लिए भी कहा है।

More Topics

अमृत भारत योजना: छत्तीसगढ़ के चांपा, सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना को आधुनिक बनाने की...

महादेव बेटिंग ऐप मामला: ED की पूछताछ में शेफाली बग्गा से जुड़े नए खुलासे

महादेव ऑनलाइन बेटिंग सिंडिकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले...

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास और शिक्षा की एक...

एक दिन में 5 हजार से अधिक किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन

खेती-किसानी को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में...

इसे भी पढ़े