Total Users- 1,175,575

spot_img

Total Users- 1,175,575

Thursday, March 19, 2026
spot_img

ट्रेन टिकट खो जाये या फट जाए तो घबरायें नहीं , बस , ये करें ….

भारत में ट्रेनों से हर दिन लाखों लोग सफर करने  निकलते हैं। जो लोग स्मार्टफोन नहीं
प्रयोग करते,  वे काउंटर से  टिकट खरीदते हैं। कई बार लोगों की टिकट समय पर गुम हो जाती है या कई बार कट-फट जाती है । ऐसे में यात्री भयभीत हो जाते हैं और अन्य विकल्प खोजने लगते हैं। अगर समय नहीं बचा रहता है, तो वे बिना टिकट के ट्रेन में चढ़ जाते हैं। फिर टीटी से बचने की पूरी कोशिश करते हैं। आइये, हम बताते हैं कि ऐसी स्थिति से बचने के लिये क्या करें –




काउंटर टिकट खरीदते समय, चाहे किसी भी श्रेणी का क्यों न हो, सबसे पहले कुछ खास बातें करना चाहिए। ऐसा करने के बाद, अगर आपका टिकट फट जाए, कट जाए या खो जाए, तो आपको चिंतित होने की बिल्कुल जरूरत नहीं। कोई टीटी भी आपको नहीं पकड़ सकता है .

ट्रेन टिकट खोने की सूरत में जिनके पास स्मार्टफोन है, उन्हें अधिक घबराने की जरूरत नहीं. वह अपना
पीएनआर नंबर डालकर ऑनलाइन टिकट टीटी को दिखा सकते हैं. वहीं, जो ऑफलाइन टिकट लेते हैं, वो कोशिश करें कि कम से कम अपने टिकट का पीएनआर नंबर याद रखें या फिर कहीं लिख लें या उसका फोटो खींच कर रख लें .

पीएनआर नंबर होने से फायदा यह होगा कि टिकट गुम होने के बाद आप किसी कैफे में जाकर ऑनलाइन टिकट निकलवा सकते हैं. साथ ही, टीटी को भी पीएनआर नंबर बताकर तुरंत टिकट निकालने में बड़ी आसानी होगी.

टिकट खोने की सूरत में, बस, ट्रेन नंबर और टाइमिंग याद रखना है. आप उस ट्रेन में चढ़ जाएं और अपना नाम व उम्र टीटी को बता दें. वह आपको आपकी बर्थ का सारा डिटेल दे देगा. हालांकि, उस समय पास में अपना आधार कार्ड या कोई आईडी प्रूफ जरूर रखें.

आप ट्रेन में डुप्लीकेट टिकट भी बनवा सकते हैं. अगर आपकी टिकिट स्लीपर में हैं तो इसका 
रेट 50 रुपये होगा व ऐसी में हैं 150 रुपये देना पड़ता है .

More Topics

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर – मुख्यमंत्री साय

रायपुर। विष्णु देव साय से विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय...

इसे भी पढ़े