fbpx

Total Users

124537

Total Users

124537

Wednesday, October 23, 2024

असम में मानसून मचा रहा तबाही, 51 लोगों की मौत

उत्तराखंड में भूस्खलन

मानसूनी बारिश कुछ राज्यों में परेशानी का सबब बनते जा रही है। असम में भारी बारिश के कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उत्तराखंड और हिमाचल में भी जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

देशभर मानसूनी बारिश जारी है। कुछ राज्यों में बाढ़ जैसे हालात पैदा होने के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों को बंद करना पड़ा है। बाढ़ के कारण सर्वाधिक हालत खराब असम में हैं, जहां 22 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। साथ ही कुछ लोगों की मौत भी हो गई।

उत्तराखंड में दो लोगों की मौत

उत्तराखंड में भी मूसलाधार बारिश हो रही है। यहां भूस्खलन से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। वहीं, गंगोत्री के देवगढ़ में गोमुख फुटपाथ पुल बहने से 30-40 तीर्थयात्री फंस, जिन्हें एसडीआरएफ की मदद से रेस्‍क्‍यू किया गया। देहरादून और हरिद्वार में दो लोग गड्ढे में भरे बारिश के पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

असम में ऐसे हैं हाल

बाढ़ के कारण असम में हाल सबसे ज्यादा खराब है। यहां 29 जिलों के लोग प्रभावित हुए हैं। साथ ही करीब 51 लोगों की मौत हो गई।

इन राज्यों में ऐसा रहेगा हाल

मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों में उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। जबकि, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की संभावना है।

मप्र के इन संभागों में होगी अच्छी बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 7 मौसम प्रणालियां बनी हुई हैं। राजस्थान और उत्तर प्रदेश से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक एक मानसून द्रोणिका बरकरार है। इससे हवाओं का रुख लगातार दक्षिण-पश्चिमी बने होने से प्रदेश में लगातार नमी आ रही है। शनिवार को ग्वालियर, चंबल एवं भोपाल संभाग के जिलों में शनिवार को झमाझम बारिश हो सकती है।

More Topics

सरफराज खान बने पिता : जन्मदिन पर मिला सबसे बड़ा तोहफा

भारतीय युवा क्रिकेटर सरफराज खान ने आज 22 अक्टूबर...

चाड बोवेस ने लिस्ट ए क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड : 103 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज चाड बोवेस ने लिस्ट ए क्रिकेट...

अभिषेक बच्चन की नई फिल्म ‘I Want To Talk’ का टीजर रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ...

‘भूल भुलैया 3’ का नया गाना ‘जाना समझो ना’ रिलीज

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म 'भूल भुलैया 3' का...

रायपुर: वनमंत्री ने घायल जवानों से मुलाकात कर जाना हालचाल

रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप...

प्रधानमंत्री किसान समृद्धि सह योजना के तहत एनएफडीपी पर पंजीकरण अनिवार्य

रायपुर। मत्स्य कृषकों को केन्द्र शासन द्वारा संचालित प्रधानमंत्री...

Follow us on Whatsapp

Stay informed with the latest news! Follow our WhatsApp channel to get instant updates directly on your phone.

इसे भी पढ़े