कोरबा के प्रथम पीपल-वट उद्यान में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया वृक्षारोपण

उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने कोहड़िया स्थित कोरबा के प्रथम पीपल-वट उद्यान में वृक्षारोपण किया। उन्होंने उद्यान को निरंतर विकसित करते हुए हरा-भरा और आकर्षक बनाए रखने पर जोर दिया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि आने वाले समय में यह उद्यान नागरिकों के लिए प्राकृतिक वातावरण में समय बिताने का बेहतर स्थान बने। यहां लोगों को पेड़-पौधों की छाया और स्वच्छ वातावरण मिले, वहीं बच्चों के लिए मनोरंजन एवं खेलकूद की सुविधाएं भी विकसित की जाएं।

उन्होंने उद्यान को व्यवस्थित एवं आकर्षक स्वरूप देने के निर्देश देते हुए अधिक से अधिक पौधों का रोपण कर हरित क्षेत्र का विस्तार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में विकसित पेड़-पौधे नागरिकों को शीतल छाया और स्वच्छ वातावरण प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन और विधायक श्री प्रेमचंद पटेल भी मौजूद रहे।

More Topics

सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों का बेहतर आयोजन सुनिश्चित करें: मंत्री जायसवाल

बलौदाबाजार। जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम...

दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं PM मोदी, G20 में ट्रंप से होगी अहम मुलाकात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस साल दिसंबर...

रामबन में कार से मिले दो पुलिसकर्मियों के शव, मौत की वजह अब भी रहस्य

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सोमवार शाम एक कार...

इसे भी पढ़े