रायगढ़ में 126.92 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण, चार नए कार्यों की घोषणा

सेवा संकल्प अभियान के तहत रायगढ़ में सोमवार को संत पूज्य श्री प्रियदर्शी राम जी ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट में विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के कुल 126.92 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण हुआ। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी दिल्ली से वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शहर के विकास के लिए चार नए बड़े कार्यों की घोषणा भी की। इनमें संजय मार्केट के निर्माण एवं उन्नयन के लिए 15.67 करोड़ रुपए, रामलीला मैदान में मंच एवं पवेलियन निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए, तालाब संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के लिए 4.99 करोड़ रुपए और केवड़ाबाड़ी से मरीन ड्राइव तक सनलाईजेशन कार्य के लिए 9.97 करोड़ रुपए शामिल हैं।

रायगढ़ के विकास के लिए राशि की कमी नहीं होगी

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि रायगढ़ तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। जिले को विकसित बनाने के लिए तेज गति से कार्य किए जा रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास कार्यों के साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि रायगढ़ नगर निगम की ओर से करीब 10 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की सूची प्राप्त हुई है, जिनके लिए जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए राशि की कमी नहीं होगी।

सड़क, नाली, जल निकासी, बाजार, खेल और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कहते हुए उन्होंने निर्माण एजेंसियों को कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

औद्योगिक पहचान के अनुरूप मजबूत हो रहा इंफ्रास्ट्रक्चर

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में रायगढ़ नगर निगम को विभिन्न योजनाओं के तहत 384.66 करोड़ रुपए के कार्यों की स्वीकृति मिली है। वहीं लोक निर्माण विभाग के माध्यम से जिले में सड़क, भवन और पुल सहित विभिन्न कार्यों के लिए 1426 करोड़ रुपए की स्वीकृति का उल्लेख किया।

उन्होंने बताया कि रायगढ़ रिंग रोड के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रायगढ़-घरघोड़ा फोरलेन और पूंजीपथरा-तमनार फोरलेन सहित कई सड़क परियोजनाओं पर भी काम आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के पूर्ण आवासों के हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से आवास की चाबी भी सौंपी गई।

More Topics

UNGA 81st Session: जयशंकर ने EU और नाउरू के नेताओं से की अहम मुलाकात, वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

नई दिल्ली/न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र...

चक्रधर समारोह में खैरागढ़ विश्वविद्यालय के कलाकारों ने बिखेरे शास्त्रीय नृत्य के रंग

रायगढ़ में आयोजित 41वें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह-2026...

इसे भी पढ़े