‘मन की बात’ देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों को देती है राष्ट्रीय पहचान : CM साय

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को रायपुर स्थित निरंजन धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी का श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री का देश के नागरिकों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के जरिए देश के दूर-दराज क्षेत्रों में बिना किसी स्वार्थ के समाज और राष्ट्रहित में काम करने वाले लोगों के प्रेरक कार्यों को देश के सामने लाते हैं। इससे ऐसे लोगों को राष्ट्रीय पहचान मिलने के साथ अन्य नागरिकों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’ के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’ के संकल्प पर महत्वपूर्ण संदेश दिया है। युवाओं को नशे से दूर रखना परिवार, समाज और राष्ट्र की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वस्थ और ऊर्जावान युवा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

‘हर घर तिरंगा’ में दिखा देशवासियों का राष्ट्रप्रेम

उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में देशवासियों का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। अभियान के तहत 8 करोड़ से अधिक लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड की। मुख्यमंत्री ने इसे राष्ट्रध्वज के प्रति नागरिकों के सम्मान और गौरव की अभिव्यक्ति बताया।

पीएम स्वनिधि से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना से रेहड़ी-पटरी और छोटे व्यवसायों से जुड़ी महिलाओं को कारोबार बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। योजना के लाभार्थियों में लगभग 46 प्रतिशत महिलाएं हैं और करीब 35 लाख महिलाएं इससे जुड़ी हैं।

अंतरिक्ष विज्ञान में छत्तीसगढ़ की बेटी महिमा राजपूत का योगदान

‘मन की बात’ में मिशन शक्ति सैट जैसे प्रयासों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की बेटियां अब अंतरिक्ष विज्ञान में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। छत्तीसगढ़ की महिमा राजपूत का इस महत्वपूर्ण मुहिम का हिस्सा बनना प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने महिमा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूर्व में भी बस्तर ओलंपिक, मल्हार में मिले प्राचीन ताम्रपत्र और काले हिरण के संरक्षण जैसे छत्तीसगढ़ के सकारात्मक प्रयासों का उल्लेख ‘मन की बात’ में किया है। इससे प्रदेश की संस्कृति, विरासत और नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान मिलती है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक मोतीलाल साहू एवं पुरंदर मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि, संतजन और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

More Topics

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने गले लगाकर दी बधाई

ताशकंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद...

रायपुर में 1 से 3 सितंबर तक सजेगा ‘रंग तरंग’ का मंच

रायपुर में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत...

इसे भी पढ़े