रायपुर में 1 से 3 सितंबर तक सजेगा ‘रंग तरंग’ का मंच

रायपुर में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत और आधुनिक सुरों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘रंग तरंग’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 1 से 3 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है।

कार्यक्रम का आयोजन प्रतिदिन शाम 7 बजे से मुक्ताकाशी मंच, महंत घासीदास संग्रहालय परिसर, सिविल लाइंस, रायपुर में होगा। तीन दिवसीय आयोजन में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोक वाद्ययंत्रों और लोक संगीत के साथ आधुनिक संगीत की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

‘रंग तरंग’ का उद्देश्य प्रदेश की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना तथा पारंपरिक संगीत को आधुनिक सुरों के साथ जोड़कर नए अंदाज में प्रस्तुत करना है। कार्यक्रम में लोक वाद्यों की धुनों और कलाकारों की प्रस्तुतियों के जरिए छत्तीसगढ़ की विविध सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी।

आयोजन के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी मिलेगा। वहीं, युवाओं और कला-संस्कृति में रुचि रखने वाले लोगों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का मौका मिलेगा।

तीन दिनों तक चलने वाला यह आयोजन रायपुरवासियों के लिए खास आकर्षण रहेगा। ‘रंग तरंग’ के जरिए छत्तीसगढ़ की लोकधुनों, पारंपरिक वाद्ययंत्रों और आधुनिक संगीत को एक मंच पर प्रस्तुत कर प्रदेश की संस्कृति के विविध रंगों को सुरों की तरंगों में पिरोने की पहल की गई है।

More Topics

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने गले लगाकर दी बधाई

ताशकंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद...

इसे भी पढ़े