सौरव दास ने निजी पता उजागर करने पर मीडिया के खिलाफ सख्त कदम उठाने का किया अनुरोध

कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के प्रवक्ता सौरव दास ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख कर उनके घर का पता सार्वजनिक करने के लिए टिप्पणीकार अभिजीत अय्यर मित्रा और कई अन्य लॉ पोर्टल व मीडिया मंचों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया। दास ने याचिका में अपनी निजता, गरिमा और सुरक्षा के अधिकार की रक्षा की मांग की है, साथ ही निजता के अधिकारों के कथित उल्लंघन के लिए हर्जाना भी मांगा है।

याचिकाकर्ता ने अय्यर, कई लॉ पोर्टल और ‘एक्स’, गूगल व मीडिया मंचों के खिलाफ स्थायी और अनिवार्य व्यादेश का अनुरोध किया है, ताकि वे उनके घर का विवरण प्रकाशित, प्रसारित या उजागर न कर सकें।

साथ ही, उन्होंने इन मंचों को ऐसे विवरण वाले वीडियो और पोस्ट हटाने और उन तक जनता की पहुंच बंद करने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया है। याचिका में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ और गूगल को ऐसी जानकारी उजागर करने वाली सामग्री को हटाने का निर्देश देने की मांग की गई।

दास ने अपनी याचिका में कहा कि वह पिछले साल से यहां ग्रेटर कैलाश में एक किराए के कमरे में रह रहे हैं और प्रतिवादियों ने गैर-कानूनी तरीके से उनके घर का पता और अन्य व्यक्तिगत विवरण – उनकी पृष्ठभूमि, माता-पिता की जानकारी – पता लगाए, रिकॉर्ड किए, प्रकाशित किए और बार-बार प्रसारित किये।

More Topics

श्रमिकों के सशक्तिकरण का नया दौर: छत्तीसगढ़ में श्रम कल्याण को मिल रही नई गति

सुरक्षित श्रम, सामाजिक सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य, सम्मानजनक...

बाल विवाह रोककर प्रशासन ने बचाया नाबालिग का भविष्य

16 वर्षीय बालिका को सुरक्षित रेस्क्यू कर रुकवाया विवाह,...

बलौदाबाजार को बड़ी सौगात दिलाने राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की पहल

-200 बिस्तर वाले ईएसआईसी अस्पताल के लिए नई दिल्ली...

मुख्यमंत्री योगी ने व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास विभाग की समीक्षा बैठक की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को व्यावसायिक शिक्षा, कौशल...

उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली में नीट आंदोलन पर बनाई 5 सदस्यीय समिति

उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली में नीट प्रदर्शन के दौरान...

इसे भी पढ़े