मुख्यमंत्री योगी ने व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास विभाग की समीक्षा बैठक की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग की कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) को अधिक से अधिक उद्योगों से जोड़ा जाए। राज्य सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने ‘सेंटर फॉर इनोवेशन, इन्वेंशन, इन्क्यूबेशन एंड ट्रेनिंग’ (सीआईआईआईटी) केंद्रों की प्रगति की समीक्षा करते हुए गोरखपुर, मुजफ्फरनगर और बरेली केंद्रों का संचालन जल्द शुरू करने के निर्देश दिये।

बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों की आवश्यकता के अनुसार पाठ्यक्रम और प्रशिक्षण विकसित करने के साथ ही ‘अप्रेंटिसशिप तथा ऑन-जॉब प्रशिक्षण’ को बढ़ावा दिया जाए, ताकि प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कौशल विकास को रोजगार के साथ वैश्विक अवसरों से भी जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि आईटीआई और उद्योगों के बीच निरंतर संवाद की व्यवस्था होनी चाहिए और प्रत्येक मंडल मुख्यालय पर नियमित रोजगार मेलों का आयोजन किया जाए। बैठक में बताया गया कि टाटा टेक्नोलॉजीज के सहयोग से 150 राजकीय आईटीआई के उन्नयन का कार्य किया जा रहा है, जबकि 62 अन्य आईटीआई के उन्नयन की प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है।

More Topics

बलौदाबाजार को बड़ी सौगात दिलाने राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की पहल

-200 बिस्तर वाले ईएसआईसी अस्पताल के लिए नई दिल्ली...

उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली में नीट आंदोलन पर बनाई 5 सदस्यीय समिति

उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली में नीट प्रदर्शन के दौरान...

बाल संरक्षण और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित

रायपुर। बच्चों के संरक्षण, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति...

 स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया दृश्य संवाद 2026 का शुभारंभ

तस्वीरों में उतरा छत्तीसगढ़, फोटो जर्नलिस्टों का हुआ सम्मानरायपुर...

इसे भी पढ़े