कनाडा के वॉल्मार्ट में एक सिख युवक पर हमला,सोशल मीडिया पर इसे नस्लीय हमला बताया गया

कनाडा के एडमंटन में एक वॉल्मार्ट स्टोर के अंदर सिख युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो युवकों के बीच बहस और धक्का-मुक्की के बाद एक युवक को दूसरे पर मुक्का मारते देखा जा सकता है। मुक्का लगने के बाद सिख युवक फर्श पर गिर जाता है और काफी देर तक वहीं दिखाई देता है। घटना के बाद उसकी दस्तार और केस भी बिखरे हुए नजर आते हैं। घटना को नस्लीय हमला बताया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर सामने आई जानकारी के मुताबिक घटना 9 अगस्त 2026 को एडमंटन के एक वॉल्मार्ट स्टोर में हुई। वायरल वीडियो में एक सिख युवक और दूसरे युवक के बीच पहले बहस होती दिखाई देती है। इसके बाद दोनों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो जाती है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि धक्का लगने के दौरान सिख युवक की दस्तार उतर गई और उसके केस भी खुल गए। वह उन्हें संभालने की कोशिश करता दिखाई देता है। इसके बाद दोनों के बीच फिर विवाद बढ़ता है और दूसरे युवक की ओर से मुक्का मारे जाने के बाद सिख युवक जमीन पर गिर जाता है।

आसपास मौजूद लोगों ने उसे संभालने की कोशिश की और पुलिस को सूचना देने की बात भी कही गई। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को कई बार फोन किया, लेकिन पुलिस तुरंत मौके पर नहीं पहुंची। कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि उन्होंने करीब आधे घंटे में कई बार पुलिस को फोन किया और लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।

More Topics

पीएम मोदी का एनडीए सांसदों ने ‘मंगल मिलन’बैठक में ‘वंदे मातरम’ नारों के साथ किया स्वागत

मंगलवार को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में सत्ताधारी...

स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने हुनर से संवारी राखियों की खूबसूरती

मोती, धान-चावल, बीज और रक्तमौली धागों से तैयार राखियों...

नशामुक्त युवा, विकसित भारत की पहचान: विद्यार्थियों ने लिया सामूहिक संकल्प

प्रधानमंत्री के आह्वान एवं भारत सरकार के युवा कार्यक्रम...

इसे भी पढ़े