दिल्ली सरकार की मुंगेशपुर नाले के दोनों किनारों पर स्थायी छठ घाट विकसित करने की योजना

नयी दिल्ली। चार अगस्त दिल्ली सरकार बाहरी उत्तरी दिल्ली में मुंगेशपुर नाले के दोनों किनारों पर एक स्थायी छठ घाट विकसित करने की योजना बना रही है ताकि बड़े स्तर पर छठ पूजा की जा सके। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हाल में कहा था कि सरकार इस साल छठ पूजा को बड़े पैमाने पर आयोजित करने के लिए काम कर रही है।

साथ ही मुनक नहर के सूखे हिस्से पर प्रमुख घाट भी विकसित किए जा रहे हैं। एक अधिकारी ने कहा कि मुंगेशपुर घाट के विकास के लिए एक निविदा जारी की गई है, जिसमें आधुनिक सुविधाएं, बागवानी कार्य और अन्य सुविधाएं शामिल होंगी। करीब 9.6 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में मिट्टी की खुदाई, भूमि को समतल करना, लगभग 16 एकड़ में हरित क्षेत्र विकसित करना, ‘चेंजिंग रूम’ और शौचालयों का निर्माण तथा चारदीवारी बनाना शामिल है।

अधिकारियों ने बताया कि सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग इस परियोजना को पूरा करेगा। अधिकारियों ने कहा कि सरकार मुनक नहर के किनारे एक छठ घाट भी विकसित कर रही है, जहां लगभग 20,000 श्रद्धालु पूजा में भाग ले सकेंगे। परियोजना के लिए सरकारी मंजूरी और कोष मिलने के बाद विभाग ने काम शुरू कर दिया है।

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने...

बिलासपुर: छात्रा से लाखों की ठगी, पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

बिलासपुर। बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये...

CM साय का बड़ा ऐलान, ज्ञानेश्वरी को 30 लाख और DSP प्रमोशन

रायपुर। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम...

छत्तीसगढ़ में 5 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की पहली पोस्टिंग

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024 बैच के 5 प्रशिक्षु भारतीय...

केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिरी

पलक्कड़ (केरल), तीन अगस्त केरल के पलक्कड़ जिले में...

इसे भी पढ़े