(MPSC) द्वारा आयोजित ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक के कारण अंतिम भर्ती प्रक्रिया रुकी

एक तरफ संसद में पेपर लीक पर बन रहे कानून को लेकर बहस हो रही है, तो दूसरी तरफ एक और पेपर लीक की खबर आ गई. नया मामला महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) द्वारा ड्रग इंस्पेक्टर की भर्ती के लिये आयोजित परीक्षा का है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के विधायक रोहित पवार ने दावा किया है कि इसका प्रश्न पत्र लीक हुआ है. हालांकि, एमपीएससी ने कहा कि शिकायत की जांच में कई विसंगतियां सामने आई हैं.

आयोग ने यह भी कहा कि अपनी विश्वसनीयता की रक्षा के लिए वह इस मामले में एफआईआर दर्ज कराएगा. विवाद गहराने के बीच पवार ने प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों के साथ फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) के आयुक्त तुकाराम मुंढे से मुलाकात की. पवार ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि उन्होंने मुंढे से कथित प्रश्नपत्र लीक मामले की स्वतंत्र, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया.

इस बीच, एमपीएससी के अध्यक्ष विवेक भीमनवार ने मामले को लेकर विस्तृत स्पष्टीकरण जारी किया. भीमनवार ने बताया कि एमपीएससी ने 22 मार्च को करीब 31,000 अभ्यर्थियों के लिए ड्रग इंस्पेक्टर रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन आयोजित की थी और इसके परिणाम 12 जून को घोषित किए गए थे. इसके बाद एक से 12 जुलाई के बीच इंटरव्यू आयोजित किए गए और फिर आखिरी मेरिट लिस्ट प्रकाशित की गई.

More Topics

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक मानसून पूरी तरह...

इसे भी पढ़े