जंतर-मंतर पर एक महीने से ज्यादा से चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के लिए लोगों का सपोर्ट उनका प्यार लगातार बढ़ता जा रहा है। जहां एक और विपक्षी दलों के नेताओं ने बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने मंच पर आकर अपना समर्थन जाहिर किया। वहीं दूसरी ओर देश ही नहीं विदेश से भी लोग इस आंदोलन में हिस्सेदारी लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
जंतर-मंतर पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हैं। हालांकि ऐसे भी बहुत लोग हैं जो दिल्ली किसी कारण से नहीं पहुंच पाए। लेकिन बावजूद इसके उन्होंने इस बात को पुख्ता किया कि वह किसी ना किसी रूप में इन प्रदर्शनकारियों के लिए मदद जरूर भेजें। अपना समर्थन जाहिर करें। पहले प्रदर्शन स्थल पर मौजूद लोगों से संपर्क किए गए। कांटेक्ट नंबर्स के माध्यम से, सोशल मीडिया के माध्यम से जिसकी जितनी हैसियत थी मदद पहुंचाई गई। इसके बाद डिलीवरी एप्स का सहारा लिया गया। शहरऔर स्थानीय मार्गदर्शिका
देश भर के लोगों ने खाना, पीना, ब्रश, सेनेरी पैड, मच्छरदानी, पंखा, दवाइयां और जरूरत का तमाम सामान भेजना शुरू किया। अब तो जानकारी मिल रही है कि केवल देश के लोग ही नहीं विदेश में बैठे लोग भी कॉकरोचेस को सपोर्ट कर रहे हैं। वे कॉकरोचेस के लिए खानापीना और जरूरत का सामान भेज रहे हैं। कुछ ही दिनों पहले जंतरमंतर पर एक नया ट्रेंड देखने को मिला।


