US की बमबारी के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइज़री,भारतीय फ़िलहाल ईरान न जाएं

भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए बहुत गंभीर एडवाइज़री जारी कर दी है। दरअसल अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष लगातार खतरनाक होता जा रहा है। दोनों ही देशों के बीच सैन्य कारवाही अब केवल सीमित जवाबी हमलों तक नहीं रह गई है बल्कि कई सारे रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है दोनों की ओर से और ऐसी ही तेजी से बिगड़ते हुई सुरक्षा स्थिति को देखते हुए तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए संशोधित ट्रेवल एडवाइज़री जारी की है।

इस एडवाइज़री में भारत सरकार की ओर से चार पॉइंटर्स का सुझाव दिया गया है। भारतीय दूतावास की तरफ से जारी की गई एडवाइज़री में चार सलाह है। पहला सुझाव जो है वह यह कि जो भी भारतीय नागरिक किसी भी उद्देश्य से ईरान जाने की योजना बना रहे हैं, वह फिलहाल अपनी यात्रा को स्थगित कर दें। जब तक वहां की सुरक्षा स्थिति में सुधार नहीं हो जाता, तब तक वहां ना जाए।

दूसरी सलाह यह है कि ईरान में रह रहे भारतीय नागरिक उपलब्ध कमर्शियल फ्लाइट्स का उपयोग करते हुए अस्थाई रूप से देश छोड़ने पर विचार करें और तीसरे बिंदु पर एंबेसी ने कहा है जो भी भारतीय ईरान में रहने का फैसला कर रहे हैं, वह अत्याधिक सावधानी बरतें। समाचारों पर लगातार नजर बनाए रखें। विशेष रूप से दक्षिणी तटीय इलाकों सहित उन इलाकों से दूर रहें जहां पर सैनिक गतिविधियां अधिक हो रही हैं।

More Topics

सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा की डेटशीट जारी

रायपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं...

10 हजार 909 रुपये प्रति मानक बोरा तक मिली रिकॉर्ड

गीदम समिति ने रचा इतिहास, 38 वर्षों में सबसे...

इसे भी पढ़े