मुस्लिम व्यक्ति पर हुआ हमला ? यूएस में धर्म पूछकर भारतीय को चाकू से गोदा

अमेरिका के यूटा में एक शॉपिंग मॉल में एक भारतीय मुस्लिम व्यक्ति को 15 बार चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया गया। हमलावर ने कथित तौर पर उससे पूछा था कि वह कहाँ से है और क्या वह मुस्लिम है। पुलिस का दावा है कि आरोपी, 48 वर्षीय पीटर माइकल लार्सन ने माना है कि उसने भारतीय नागरिक को उसके धर्म की वजह से निशाना बनाया और कहा कि उसका मकसद “मुसलमानों को मारना” है।

जिस मुस्लिम व्यक्ति पर हमला हुआ, उसकी पहचान उसके दोस्तों ने सोहेल के तौर पर की है। वह मॉल में एक कियोस्क पर काम करता था। बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर है। सोहेल नामक भारतीय युवक को जानबूझकर अपना निशाना बना लिया क्योंकि वह मुस्लिम था। लार्सन का कथित इरादा मुस्लिमों को नुकसान पहुंचाना था। बताया जा रहा है कि घटना सोमवार को हुई।

पुलिस के मुताबिक लार्सन मॉल में सोहेल के पास पहुंचता है, उससे बातचीत शुरू करता है और अचानक से पूछता है कि क्या तुम मुसलमान हो? जैसे ही हां कहा, लार्सन ने चाकू निकालकर हमला बोल दिया। ज्वेलरी स्टोर के कर्मचारी लूना नूनिज ने बताया कि लार्सन ने पहले पूछा था कि तुम कहां से हो? सोहेल ने जवाब दिया कि मैं भारत से हूं, मेरा नाम सोहेल है। उसने पूछा कि क्या तुम मुसलमान हो? सोहेल ने कहा हां, मैं मुसलमान और तुरंत लार्सन ने अपना चाकू निकाल लिया और उस पर लगातार वार करने लगा।

सेंटर के इमाम शुएब दीन के मुताबिक लार्सन ने सोहेल से पानी की बोतल मांगी थी। जैसे ही सोहेल मुड़ा, लार्सन ने चाकू निकाल लिया और हमला बोल दिया। सोहेल को 15 बार चाकूओं से मारा गया। उसकी कई सर्जरी हो चुकी हैं। फिलहाल हालत उसकी अभी भी गंभीर बन चुकी है। है कि सोहेल परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य है। उनके दो छोटे बच्चे और पत्नियां हैं। उनके पास स्वास्थ्य बीमा भी नहीं है।

More Topics

अमृत भारत योजना: छत्तीसगढ़ के चांपा, सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना को आधुनिक बनाने की...

महादेव बेटिंग ऐप मामला: ED की पूछताछ में शेफाली बग्गा से जुड़े नए खुलासे

महादेव ऑनलाइन बेटिंग सिंडिकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले...

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास और शिक्षा की एक...

एक दिन में 5 हजार से अधिक किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन

खेती-किसानी को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में...

इसे भी पढ़े