यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर एक बार फिर बड़ा हमला करते हुए आभा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कई बैलस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया। हमले के बाद एयरपोर्ट परिसर में आग और काले धुएं का घना गुबार उठता हुआ दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर सामने आए कई वीडियो में धमाकों के बाद एयरपोर्ट के आसपास धुएं और आग की लपटें नजर आ रही हैं। इस हमले ने पूरे खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर नई चिंता पैदा कर दी है।
हमले की जिम्मेदारी होती विद्रोहियों ने खुद ली है। संगठन के प्रवक्ता याहिया सारी ने आधिकारिक बयान जारी कर दावा किया कि आभा एयरपोर्ट पर कई मिसाइलें दागी गई और अभियान पूरी तरह से सफल रहा। उनके मुताबिक सभी मिसाइलों ने अपने निर्धारित लक्ष्य को सटीक तरीके से निशाना बनाया। यासारी ने कहा कि यह कार्रवाई यमन के सना एयरपोर्ट और देश के अन्य इलाकों पर हुए हालिया हवाई हमलों के जवाब में की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक यमन पर हमले जारी रहेंगे तब तक हूदी सऊदी अरब के सैन्य और रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाते रहेंगे।
हूती प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि उनके लड़ाके अब पहले से कहीं ज्यादा क्षमता के साथ जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं। उनका दावा है कि सऊदी अरब के महत्वपूर्ण सैन्य और आर्थिक ठिकाने, उनकी मिसाइल और ड्रोन्स की जद में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी कई ऐसे हमले जारी रहेंगे और अगर सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने अपने अभियान नहीं रोके तो कार्रवाई और ज्यादा तेज की जाएगी।


