गौरव गोगोई बीजेपी के हितेंद्र नाथ गोस्वामी से 23 हजार वोटों से चुनाव हारे

असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज सोमवार को नतीजों का दिन है, लेकिन यहां सबसे चौंकाने वाला परिणाम जोरहाट विधानसभा सीट पर आया है। कांग्रेस के मौजूदा सांसद और प्रदेश में पार्टी के अध्यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट से चुनाव हार गए हैं।

उन्हें बीजेपी के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने 23000 वोटों से हरा दिया है। इसके साथ ही राज्य की 126 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी बंपर बहुमत से वापसी कर रही है। गौरव गोगोई के चलते जोरहाट विधानसभा सीट सबसे हाट सीटों में से एक बन गई है।

जोरहाट विधानसभा सीट पर एक तरफ कांग्रेस के दिग्गज नेता और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई थे, जो पहली बार विधानसभा चुनाव के मैदान में थे। उनके सामने बीजेपी के हितेंद्र नाथ गोस्वामी रहे, जिनके लिए जोरहाट सीट गढ़ मानी जाती है। एक बार फिर उन्होंने यह साबित किया। गोस्वामी ने छठीं बार इस सीट पर जीत हासिल की है।

गोगोई की हार न केवल जोरहाट सीट पर बल्कि असम में कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। गौरव गोगोई को राज्य में पार्टी के लिए सीएम पद का चेहरा माना जा रहा था, लेकिन वह अपनी सीट भी नहीं जीत सके।

More Topics

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने गले लगाकर दी बधाई

ताशकंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद...

रायपुर में 1 से 3 सितंबर तक सजेगा ‘रंग तरंग’ का मंच

रायपुर में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत...

इसे भी पढ़े