चुनाव चिन्ह को ब्लॉक किया गया,बंगाल चुनाव में भाजपा का आरोप

पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि ईवीएम पर पार्टी के विकल्प वाली बटन को ब्लॉक किया गया, जिससे वोटर अपना पसंदीदा उम्मीदवार चुनने से वंचित हो गए। भाजपा ने चुनाव आयोग से घटना पर संज्ञान लेने की अपील की है।

भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कई वीडियो शेयर किए। इन वीडियो में भाजपा के चिन्ह के सामने की बटन को ब्लॉक किया गया था। वीडियो बना रहे व्यक्ति चुनाव कर्मचारियों से शिकायत करते हुए नजर आए। उन्होंने दावा किया फाल्टा के हरिणडांगा हाई स्कूल में बने मतदान केंद्र के कमरा नंबर दो और बूथ-189 पर मतदान प्रभावित हुआ है। इसके साथ ही कई अन्य बूथ भी हैं।

अमित मालवीय ने पोस्ट में लिखा, “ममता बनर्जी इसी चीज का बचाव कर रही थीं, जब उन्होंने जहांगीर खान के लिए आवाज उठाई थी। कई पोलिंग बूथों पर भाजपा को वोट देने का विकल्प टेप लगाकर ब्लॉक कर दिया गया है, जिससे वोटर अपना पसंदीदा उम्मीदवार चुनने से प्रभावी रूप से वंचित हो गए हैं।

” भाजपा नेता ने आगे लिखा, “यही तथाकथित ‘डायमंड हार्बर मॉडल’ है। वही तरीका, जिसने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को अपनी लोकसभा सीट हासिल करने में मदद की थी। हम फाल्टा के उन सभी प्रभावित बूथों पर तत्काल दोबारा चुनाव कराने की मांग करते हैं, जहां ऐसी घटनाएं हुई हैं।”

More Topics

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार...

गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर...

 गुजरात में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार दस्तक

ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड...

भगवान शिव पर टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर...

इसे भी पढ़े