चौथा भारत अफ्रीका मंच शिखर सम्मेलन 28 मई से 31 मई 2026 तक

दुनिया एक ओर संघर्षों में उलझी हुई है लेकिन भारत वैश्विक चुनौतियों और विकासशील देशों की चिंताओं का समाधान निकालने की दिशा में बड़ी पहल करने जा रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली में अफ्रीकी देशों के शीर्ष नेता जुटने वाले हैं, जहां चौथा भारत अफ्रीका मंच शिखर सम्मेलन 28 मई से 31 मई 2026 तक आयोजित होगा।

इस सम्मेलन में अफ्रीकी महाद्वीप के विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष, अफ्रीकी संघ आयोग और क्षेत्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिसका उद्देश्य भारत और अफ्रीका के बीच बहुआयामी साझेदारी को और मजबूत करना तथा भविष्य के सहयोग के लिए एक स्पष्ट और ठोस रूपरेखा तैयार करना है।

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज नई दिल्ली में इस सम्मेलन का प्रतीक चिन्ह, विषय और वेबसाइट का अनावरण किया। इस बार सम्मेलन का विषय है ‘भारत अफ्रीका रणनीतिक साझेदारी नवाचार लचीलापन और समावेशी परिवर्तन’, जो इस रिश्ते की व्यापकता और गहराई को दर्शाता है।

हम आपको यह भी बता दें कि सम्मेलन से पहले 28 मई को वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक और 29 मई को विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित की जाएगी, जिनमें दोनों पक्षों के बीच सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा होगी।

भारत अफ्रीका मंच शिखर सम्मेलन एक महत्वपूर्ण मंच है, जो आपसी संवाद को मजबूत करने और परस्पर लाभकारी सहयोग को आगे बढ़ाने का अवसर देता है। यह साझेदारी समानता, परस्पर सम्मान, एकजुटता और साझा समृद्धि के सिद्धांतों पर आधारित है। पिछले सम्मेलनों के परिणामस्वरूप अफ्रीका में भारत की विकास सहायता और क्षमता निर्माण कार्यक्रमों का उल्लेखनीय विस्तार हुआ है, जिसने दोनों पक्षों के संबंधों को और सुदृढ़ किया है।

More Topics

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार...

गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर...

 गुजरात में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार दस्तक

ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड...

भगवान शिव पर टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर...

इसे भी पढ़े