Total Users- 1,169,297

spot_img

Total Users- 1,169,297

Wednesday, March 11, 2026
spot_img

रोहिंग्या मुसलमानों के कारण बंगाल में हिंदुओं की स्थिति कश्मीरी पंडितों की तरह होने वाली है

शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सौमित्र खान ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हर दिन पांच से सात हजार रोहिंग्या मुसलमान आ रहे हैं और राज्य में हिन्दुओं की स्थिति 1990 में जम्मू-कश्मीर की थी, जहां से कश्मीरी पंडितों को निकाला गया था। साथ ही, उन्होंने इस विषय पर अध्ययन करने के लिए एक समिति बनाने की मांग की।

खान ने पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

विष्णुपुर के सांसद सौमित्र खान ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए केंद्रीय बजट पर सामान्य चर्चा में कहा कि राज्य में हर दिन पांच से सात हजार रोहिंग्या मुसलमान सीमा पार करके आ रहे हैं और राज्य सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री देश की अखंडता तहस-नहस करने पर तुली हैं।‘’

पश्चिम बंगाल के एक मंत्री पर हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द बोलने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मंत्री कह रहे हैं कि हिन्दुओं को राज्य से बाहर कर देंगे।‘’

खान ने आगे कहा कि 1990 में कश्मीर घाटी में जो हुआ, उसे याद किया जाना चाहिए, और पश्चिम बंगाल में भी 1990 की घटनाओं की तरह हालात होने वाले हैं। उनका अनुरोध था कि इसकी जांच करने के लिए एक समिति बनाई जाए। सुरेश वैभव वैभव

More Topics

महतारी वंदन योजना से संवर रहा बेटियों का भविष्य

नीतू साहू बनी महिला सशक्तिकरण की मिसाल धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन...

संयुक्त टीम ने 10 हजार रुपए से अधिक की देशी मदिरा किया जब्त

बलौदाबाजार। संयुक्त टीम ने 10 हजार रुपए से अधिक...

राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला कर्मचारियों का...

हेल्थी और स्वादिष्ट गाजर का कसा हुआ सलाद झटपट बनाएं

कम समय में कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते...

इसे भी पढ़े