Total Users- 1,169,231

spot_img

Total Users- 1,169,231

Tuesday, March 10, 2026
spot_img

ईरान-इजरायल और मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच (UAE) के राजदूत ने कहा है कि भारत के हस्तक्षेप से युद्ध रुक सकता है

इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर हमला किया तो उसके जवाब में ईरान ने ना सिर्फ इजराइल को निशाना बनाया बल्कि उसने पूरे मिडिल ईस्ट के देशों को अपने निशाने पर ले लिया। इसमें सबसे ज्यादा मिसाइलें और ड्रोन अटैक यूएई पर उसने किए। तमाम हमलों के बीच यूएई के लोग काफी जिंदा दिल नजर आए और वो लगातार होते इन हमलों के बीच अपना दैनिक काम जारी रखे हुए हैं। वो दबाव महसूस नहीं कर रहे हैं।

वहीं यूएई की सरकार भी आम लोगों के साथ लगातार सड़कों पर उतर कर मुलाकात कर रही है और स्थिति को सामान्य बनाने का काम कर रही है। संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई साफ कह रहा है कि वह ईरान-इज़राइल संघर्ष में खिंचना नहीं चाहता और न ही वह अपनी जमीन को किसी भी पक्ष के लिए हमले का लॉन्चिंग पैड बनने देगा।

भारत में यूएई के पहले राजदूत हुसैन हसन मिर्ज़ा ने एनडीटीवी से कहा है कि सच कहूं तो मुझे समझ नहीं आता कि इस मामले में यूएई को क्यों घसीटा जा रहा है। इसमें शामिल होने की कोई वजह ही नहीं है। दरअसल अबू धाबी की स्थिति बेहद संवेदनशील है। एक तरफ वह ईरान का पड़ोसी है, तो दूसरी तरफ अब्राहम समझौते के तहत इज़राइल का साझेदार भी। लेकिन मिर्ज़ा के मुताबिक यही स्थिति यूएई को खास बनाती है।

हम दोनों पक्षों के बीच बातचीत और समझौते की राह निकाल सकते हैं। जब बात भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आई, तो मिर्ज़ा ने कहा कि मोदी का सम्मान सिर्फ खाड़ी देशों के नेताओं में ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता और कारोबारी जगत में भी है।

More Topics

महतारी वंदन योजना से संवर रहा बेटियों का भविष्य

नीतू साहू बनी महिला सशक्तिकरण की मिसाल धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन...

संयुक्त टीम ने 10 हजार रुपए से अधिक की देशी मदिरा किया जब्त

बलौदाबाजार। संयुक्त टीम ने 10 हजार रुपए से अधिक...

राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला कर्मचारियों का...

हेल्थी और स्वादिष्ट गाजर का कसा हुआ सलाद झटपट बनाएं

कम समय में कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम छतौना में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन आयोजित

विधायक सहित कलेक्टर-एसपी एवं अन्य जनप्रतिनिधि हुए शामिलविधायक ने...

सिर्फ 20 मिनट में बनाएं हेल्दी और टेस्टी रागी सूजी उपमा

ब्रेकफास्ट में रागी सूजी उपमा आपके लिए सबसे बेहतरीन...

इसे भी पढ़े