Total Users- 1,164,968

spot_img

Total Users- 1,164,968

Monday, March 2, 2026
spot_img

हमारे लिए राजनीति नहीं, देश की सुरक्षा सर्वोपरि’,

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अग्निपथ योजना को लेकर विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि वे देश की रक्षा एवं सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात द्रास (लद्दाख) में कारगिल युद्ध स्मारक का दौरा करने के बाद कही, जहां उन्होंने विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ मनाई और 1999 के युद्ध के दौरान शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सैन्य बलों को युवा और युद्ध के लिए तैयार रखना, अग्निपथ का लक्ष्य’
कार्यक्रम के बाद बोलते हुए उन्होंने कहा, “अग्निपथ योजना हमारे सैन्य बलों के लिए आवश्यक सुधारों का एक उदाहरण है। दशकों से इस बात पर बहस और चर्चा होती रही है कि सशस्त्र बलों को युवा कैसे बनाए रखा जाए और वे हमेशा युद्ध के लिए तैयार रहें। भारतीय सैनिकों की औसत आयु वैश्विक औसत से अधिक है जो चिंता का विषय है। विभिन्न समितियों ने इस पर चर्चा की लेकिन किसी भी सरकार ने सही कदम उठाने की इच्छा नहीं जताई।” मगर, हमने सेनाओं द्वारा लिए गए इस फैसले का सम्मान किया है क्योंकि हमारे लिए राजनीति नहीं, देश की सुरक्षा सर्वोपरि है। प्रधानमंत्री ने कहा, “अग्निपथ योजना के माध्यम से देश ने इस मुद्दे को संबोधित किया। इस योजना का उद्देश्य सैन्य बलों को युवा और युद्ध के लिए तैयार रखना है।”

More Topics

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के दूरदर्शी नेतृत्व में देश को...

टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार

रायपुर। कोरबा जिले की रहने वाली पूजा देवांगन आज...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज लोकभवन पहुँचकर राज्यपाल...

इसे भी पढ़े