Total Users- 1,177,885

spot_img

Total Users- 1,177,885

Saturday, March 21, 2026
spot_img

CBI ने समाज कल्याण विभाग से फर्जी NGO की फाइल कब्जे में लिया

रायपुर। CBI ने समाज कल्याण विभाग से फर्जी NGO की फाइल कब्जे में लिया है। दरअसल तारीख 16 नवंबर 2004… यही वह तारीख और साल है, जब एक मंत्री और 7 IAS समेत कुल 14 लोगों ने सरकारी विभाग जैसा एक NGO बनाया। NGO का नाम रखा गया स्टेट रिसोर्स सेंटर (SRC) और फिजिकल रेफरल रिहैबिलिटेशन सेंटर (PRRC)। न मान्यता, न दफ्तर, न कर्मचारी सब कुछ सिर्फ कागजों पर तैयार किया गया।

NGO सिंडिकेट ने करप्शन में 6 प्रशासनिक अधिकारियों को भी जोड़ा, जिनके हस्ताक्षर और देखरेख में पूरा खेल खेला गया। NGO का उद्देश्य दिव्यांगों को सुविधाएं देने का था, लेकिन सिंडिकेट ने NGO का स्ट्रक्चर हूबहू सरकारी विभाग जैसा बनाया। 15 साल में सैकड़ों करोड़ का घोटाला कर डाला।

NGO सिंडिकेट ने रायपुर और बिलासपुर में कागजों पर कर्मचारियों की नियुक्ति की। पे-स्केल बिल्कुल सरकारी पैटर्न पर रखा। सैलरी 27 से 30 हजार तय की गई। हर महीने इनके नाम से डबल-ट्रिपल वेतन निकाला गया। इन्हीं कर्मचारियों में से एक थे रायपुर के कुंदन ठाकुर, जिन्होंने इस करप्शन का भंडाफोड़ किया।

More Topics

सुंदर और चमकदार त्वचा पाने के लिए बनाएं ये नैचुरल क्यूब्स

लोग कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल...

गर्मियों में पारंपरिक और पौष्टिक पेय सत्तू शरबत रेसिपी

सत्तू शरबत एक पारंपरिक और पौष्टिक पेय है, जो...

चिरायु योजना से काव्या और गुनीत को मिला नया जीवन

महासमुंद। जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत...

आधुनिक तकनीक से खेती को बनाया नया मॉडल किसान मुकेश ने

बहु-फसली पद्धति के माध्यम से जैविक खेती को नया...

इसे भी पढ़े