जिसने केशव प्रसाद मौर्य को हराया, उससे मिले CM Yogi,

उत्तर प्रदेश की राजनीते से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, अपना दल (कमेरावादी पार्टी) की नेता और सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। सूत्रों के मुताबिक, यह मुलाकात करीब 20 मिनट तक चली है। इससे पहले भी पल्लवी पटेल योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर चुकी हैं। विधायक पल्लवी पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ की मुलाकात ने यूपी की सियासी हलचल तेज कर दी है, क्योंकि यह मुलाकात ऐसे समय हुई जब यूपी बीजेपी में तथाकथित अंतरकलह चल रही है।

बता दें कि कल बुधवार की शाम पल्लवी पटेल अपने पति के साथ मुख्यमंत्री योगी से मिली थीं। दोनों के बीच करीब 20-25 मिनट की मुलाकात हुई। वैसे तो इसे शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है लेकिन मौजूदा माहौल में इस मुलाकात के मायने ढूंढे जा रहे हैं। पल्लवी पटेल वही नेता हैं, जिन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में सिराथु विधानसभा सीट से केशव प्रसाद मौर्य को 12 हजार वोटों से शिकस्त दी थी। तब पल्लवी पटेल की पार्टी अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) संग गठबंधन का हिस्सा थी। हालांकि बाद में पल्लवी पटेल और अखिलेश यादव का यह साथ बरकरार नहीं रह पाया। पहले राज्यसभा चुनाव में पल्लवी पटेल ने वोटिंग के वक्त सपा से अलग रुख दिखाया। बाद में लोकसभा चुनाव में पल्लवी एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी के साथ गठबंधन में चली गईं। हालांकि पल्लवी को इस गठबंधन का कोई फायदा नहीं हुआ।

More Topics

 गुजरात में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार दस्तक

ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड...

भगवान शिव पर टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर...

UCC पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, ST समुदाय रहेगा दायरे से बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर...

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद को सुलझाने के लिए हुई वार्ता बेनतीजा समाप्त हुई

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद...

इसे भी पढ़े