केले के छिलके : दांतों से लेकर स्किन तक हैरान कर देने वाले फायदे

केले का छिलका सिर्फ कूड़ेदान में फेंकने की चीज नहीं है, बल्कि यह आपके लिए एक नैचुरल हेल्थ और ब्यूटी ट्रीटमेंट का काम कर सकता है। केला वैसे तो हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह तुरंत एनर्जी देता है, शरीर को ताकतवर बनाता है और खासतौर पर वर्कआउट करने वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि केले का छिलका भी उतना ही फायदेमंद है? इसे फेंकने की बजाय अगर आप सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे तो कई तरह की स्किन और हेल्थ प्रॉब्लम्स से छुटकारा पा सकते हैं।

दांतों को बनाता है चमकदार
अगर आपके दांत पीले हो गए हैं और आप उन्हें सफेद बनाना चाहते हैं तो केला आपका नैचुरल टूथ व्हाइटनर बन सकता है। रोजाना केले के छिलके के अंदरूनी हिस्से को अपने दांतों पर रगड़ें। कुछ ही दिनों में आपके दांतों की पीली परत साफ हो जाएगी और मुस्कान और भी खूबसूरत नजर आएगी।

कॉर्न्स से राहत
कई लोग पैरों या हाथों में कॉर्न्स की समस्या से परेशान रहते हैं। केले का छिलका इस समस्या में कारगर उपाय है। रात को सोने से पहले केले के छिलके को कॉर्न्स पर लगाकर टेप से चिपका लें और मोज़े पहन लें। इसे रातभर लगा रहने दें। रोज ऐसा करने से धीरे-धीरे कॉर्न्स मुलायम होकर खत्म हो जाएंगे और त्वचा भी स्मूद हो जाएगी।

कील-मुंहासों का इलाज
अगर आपका चेहरा मुंहासों से परेशान है तो केले का छिलका आपके लिए नैचुरल ट्रीटमेंट साबित हो सकता है। छिलके के सफेद भाग को रोजाना मुंहासों पर लगाएं और हल्के हाथ से मसाज करें। कुछ ही दिनों में सूजन और लालपन कम हो जाएगा और मुंहासे धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगे।

आंखों के काले घेरे होंगे दूर
केले के छिलके का इस्तेमाल डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए भी किया जा सकता है। छिलके को आंखों के नीचे लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में 2-3 बार ऐसा करने से काले घेरे धीरे-धीरे हल्के हो जाएंगे और आंखों के आसपास की स्किन ब्राइट दिखने लगेगी।

More Topics

इसे भी पढ़े