तीन साल पहले बेसबॉल के बल्ले से की थी व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, 

बेसबॉल के बल्ले से एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या करने के तीन साल पुराने मामले में, 28 वर्षीय आरोपी को जम्मू कश्मीर से उस वक्त गिरफ्तार कर लिया गया जब वह अपने अपने दोस्तों के साथ अमरनाथ यात्रा पर जा रहा था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान पश्चिमी दिल्ली के मादीपुर गांव निवासी अरुण उर्फ ​​रिक्की (28) के रूप में हुई है। वह 2021 में ख्याला इलाके में सतेंद्र की नृशंस हत्या में शामिल था और तब से फरार था। उसने बताया कि रिक्की के परिवार के सदस्य भी दिल्ली में अवैध शराब के कारोबार में शामिल हैं। 

पुलिस उपायुक्त (अपराध) सतीश कुमार ने बताया, ‘‘रिक्की और उसके साथियों ने तीन जनवरी, 2021 को बेसबॉल के बल्ले से सतेंद्र पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।” उन्होंने बताया, ‘‘हत्या के बाद से रिक्की फरार था और 14 फरवरी, 2022 को दिल्ली की एक अदालत ने उसे भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया।” कुमार ने बताया कि हत्या के बाद रिक्की बार-बार अपना पता बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा। 

More Topics

 गुजरात में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार दस्तक

ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड...

भगवान शिव पर टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर...

UCC पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, ST समुदाय रहेगा दायरे से बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर...

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद को सुलझाने के लिए हुई वार्ता बेनतीजा समाप्त हुई

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद...

इसे भी पढ़े