स्वस्थ बच्चों को जन्म देने के बाद चार महिलाओं की मौत

मध्यप्रदेश के दमोह में जिला अस्पताल में एक ही दिन स्वस्थ बच्चों को जन्म देने वाली चार महिलाओं की पिछले तीन सप्ताह के दौरान मौत हो गई है, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जबलपुर मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में बुधवार को इलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद उसके परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया तो सभी चारों मामले सामने आये। अधिकारियों ने बताया कि लक्ष्मी चौरसिया (29), हर्षना कोरी (30), निशा परवीन (28) और हुमा खान (30) को चार जुलाई को प्रसव के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

चौरसिया के परिजनों ने दावा किया कि चिकित्सकों ने कहा था कि सामान्य तरीके से उनका प्रसव होगा, लेकिन ऐन मौके पर उन्होंने सिजेरियन से प्रसव कराया। एक महिला के पति सचिन ने अस्पताल के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि जन्म देने के बाद उनकी पत्नी ने पेट में तेज दर्द की शिकायत की और चार जुलाई की रात को उसकी मौत हो गई। कोरी के परिवार के सदस्यों ने बताया कि हर्षना को सामान्य प्रसव के बाद अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था और अगली सुबह यानी पांच जुलाई को उसकी मौत हो गई।

More Topics

 गुजरात में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार दस्तक

ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड...

भगवान शिव पर टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर...

UCC पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, ST समुदाय रहेगा दायरे से बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर...

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद को सुलझाने के लिए हुई वार्ता बेनतीजा समाप्त हुई

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद...

इसे भी पढ़े