असदुद्दीन ओवैसी किसे करेंगे सपोर्ट उपराष्ट्रपति चुनाव में?

उपराष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही राजनैतिक पार्टियों ने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को बताया कि उनकी पार्टी आने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार बी सुरदर्शन रेड्डी का समर्थन करेगी।

सोशल मीडिया साइट एक्स पर इस फैसले की जानकारी देते हुए हैदराबाद सांसद ओवैसी ने सुदर्शन रेड्डी के पक्ष में समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने लिखा, “आज तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने मुझसे बात कि और इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी का समर्थन करने का अनुरोध किया। हमारी पार्टी हमारे साधी हैदराबादी और एक सम्माननीय न्यायमूर्ति रह चुके जस्टिस रेड्डी को देती है। मैंने जस्टिस रेड्डी से भी बात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।”

हैदराबाद सांसद ओवैसी के साथी हैदराबादी रेड्डी को समर्थन देने के ऐलान करने के पहले तेलंगाना की मजबूत पार्टियां चंद्रबाबू नायडू की तेलगू देशम पार्टी टीडीपी और जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआरसीपी एनडीए के प्रत्याशी सीपी राधाकृष्णन का समर्थन करने का ऐलान कर दिया है। तेलंगाना की आंध्रप्रदेश की एक और मजबूत पार्टी बीआरएस ने अभी तक किसी भी उम्मीदवार के समर्थन की घोषणा नहीं है। पार्टी के नेता केटी रामाराव ने कहा कि संगठन ने अभी इस मामले पर कोई फैसला नहीं किया है।

More Topics

नशामुक्त युवा, विकसित भारत की पहचान: विद्यार्थियों ने लिया सामूहिक संकल्प

प्रधानमंत्री के आह्वान एवं भारत सरकार के युवा कार्यक्रम...

इसे भी पढ़े